भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लंबे समय के इंतजार के बाद, आज जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने एक साथ दो बड़े धमाके कर दिए हैं. होंडा ने आज आधिकारिक तौर पर अपनी आइकॉनिक सेडान न्यू होंडा सिटी फेसलिफ्ट (New Honda City Facelift) और बिल्कुल नई प्रीमियम एसयूवी हौंडा जेडआर-वी (Honda ZR-V) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है.
एसयूवी के बढ़ते क्रेज के बीच सेडान सेगमेंट में अपना दबदबा बनाए रखने उतरी फिफ्थ-जेनरेशन (5th-Gen) होंडा सिटी फेसलिफ्ट को कंपनी ने ₹12 लाख (एक्स-शोरूम) की बेहद किफायती शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जिसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹21 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. यह कार अब सेगमेंट में सबसे लंबी होने के साथ-साथ बेस वेरिएंट से ही प्रोजेक्टर LED लाइट्स, नया इंटीरियर और शानदार ADAS सेफ्टी फीचर्स से लैस है.
दूसरी तरफ, आज की सबसे बड़ी लाइमलाइट बटोरने आई Honda ZR-V से भी पूरी तरह पर्दा उठ चुका है. यह शानदार 5-सीटर प्रीमियम एसयूवी भारत में सीधे विदेश से पूरी तरह बनकर (CBU) इम्पोर्ट होकर आई है और इसने भारतीय बाजार में होंडा की नई 'फ्लैगशिप एसयूवी' की जगह ले ली है.
Honda city launch Live: दमदार पेट्रोल इंजन और 27.26 Kmpl का शानदार माइलेज देने वाला हाइब्रिड मॉडल
नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट के इंजन और पावर की बात करें, तो इसमें पुराना और भरोसेमंद 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलना जारी रहेगा. यह दमदार इंजन 121 hp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसके साथ ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. वहीं दूसरी तरफ, जो लोग कमाल का माइलेज चाहते हैं उनके लिए कार का हाइब्रिड (e:HEV) मॉडल सबसे बेस्ट है. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो मिलकर 126 hp की पावर और 253 Nm का जबरदस्त टॉर्क पैदा करते हैं. कंपनी का दावा है कि यह शानदार हाइब्रिड मॉडल 27.26 किमी प्रति लीटर (kmpl) तक का धांसू माइलेज देने का दम रखता है.
Honda City Facelift Launch LIVE: नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट की पूरी प्राइज लिस्ट (एक्स-शोरूम)
लॉन्च इवेंट में नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट की वेरिएंट के मुताबिक पूरी प्राइज लिस्ट (Variant-Wise Prices) सामने आ गई है.
मैन्युअल गियरबॉक्स (MT) वेरिएंट्स की कीमतें:
SV (बेस मॉडल): ₹11,99,900
V वेरिएंट: ₹13,29,900
ZX वेरिएंट: ₹15,25,900
ZX+ वेरिएंट: ₹16,14,900
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (CVT) वेरिएंट्स की कीमतें:
V CVT वेरिएंट: ₹14,29,900
ZX CVT वेरिएंट: ₹16,25,900
ZX+ CVT वेरिएंट: ₹17,14,900
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (e:HEV) मॉडल की कीमत:
ZX+ e:HEV (टॉप मॉडल): ₹20,99,900
2026 Honda City Launch Live: वेंटिलेटेड सीट्स से लेकर 360-डिग्री कैमरा तक, फीचर्स की लगी झड़ी
आराम और सेफ्टी के मामले में नई होंडा सिटी में फीचर्स की कोई कमी नहीं छोड़ी गई है. सफर को मजेदार बनाने के लिए इसमें एक शानदार सनरूफ, बिना तार के फोन चार्ज करने वाला वायरलेस चार्जर, गर्मियों में ठंडी हवा देने वाली फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, दमदार आवाज के लिए 8-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और पैरों के पास जलने वाली फुटवेल लाइटिंग दी गई है. वहीं, सुरक्षा को एकदम टाइट रखते हुए कंपनी ने इसमें 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट और एडवांस्ड ADAS जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए हैं.
2026 Honda City Launch Live: केबिन के अंदर लगी बड़ी 10.25-इंच की स्क्रीन, इंटीरियर में हुए ये बदलाव
नई होंडा सिटी का अंदरूनी केबिन (इंटीरियर) देखने में पुराने लेआउट जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ बहुत ही जरूरी और बड़े बदलाव किए गए हैं. कंपनी ने अब कार में एक बड़ा 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जोड़ दिया है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. हालांकि, कार के स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन और उस पर दिए गए फिजिकल बटनों की जगह को पहले जैसा ही रखा गया है ताकि ड्राइवर को इसे इस्तेमाल करने में कोई परेशानी न हो.

Honda City Facelift Launch LIVE: नई होंडा सिटी लॉन्च के साथ इन कंपनियों के देगी टक्कर
होंडा कार्स इंडिया ने आखिरकार भारतीय बाजार में नई 2026 होंडा सिटी को लॉन्च कर दिया है. इस नए अपडेट के जरिए कंपनी का मकसद होंडा सिटी को मिड-साइज सेडान सेगमेंट में बिल्कुल नया और एडवांस बनाए रखना है, ताकि यह बाजार में पहले से मौजूद फॉक्सवेगन विर्टस (Volkswagen Virtus), स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) और हुंडई वर्ना (Hyundai Verna) जैसी पॉपुलर कारों को कड़ी टक्कर दे सके.
Honda City Facelift Launch Price Live: ₹12 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई नई होंडा सिटी
लॉन्च इवेंट से आखिरकार वो बड़ी खबर आ ही गई जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था. होंडा कार्स इंडिया ने नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट की आधिकारिक कीमतों का एलान कर दिया है. इस शानदार और प्रीमियम सेडान को ₹12 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है. वहीं, अगर आप इस कार के सबसे महंगे, टॉप-एंड और एडवांस्ड फीचर्स वाले वेरिएंट को खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको ₹21 लाख (एक्स-शोरूम) तक की कीमत चुकानी होगी. अपनी इस कीमत के साथ नई होंडा सिटी मिड-साइज सेडान सेगमेंट में एक बार फिर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
Honda City Facelift Launch Live:ब्लैक ब्यूटी समेत 6 रंगों में उतरी नई होंडा सिटी
लॉन्च इवेंट में नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट के कलर ऑप्शंस पर पर्दा उठ गया है. अब यह सेडान कार कुल 6 बेहद खूबसूरत कलर ऑप्शंस में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी. इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज देते हुए होंडा ने इसमें एक बिल्कुल नया ब्लैक पेंट स्कीम शामिल किया है, जिसकी बाजार में काफी समय से डिमांड थी. इसके अलावा कार में पहले से मिलने वाले सिग्नेचर कलर्स जैसे रेड (लाल), व्हाइट (सफेद) और अन्य क्लासी रंगों का विकल्प भी मिलता रहेगा.

Honda Launch Live: लिमिटेड नंबर्स में इम्पोर्ट होगी ZR-V
होंडा की नई फ्लैगशिप एसयूवी ZR-V को पूरी तरह से विदेश में बनी-बनाई गाड़ी CBU यानी कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट के रूप में भारत में इम्पोर्ट करके बेचा जाएगा. कंपनी इसे शुरुआती दौर में अलग-अलग फेज के तहत काफी सीमित संख्या (Limited Volume) में ही भारत लाएगी; यह ठीक वैसी ही बिजनेस रणनीति है जैसी फॉक्सवेगन (Volkswagen) ने भारतीय बाजार में अपनी 'गोल्फ' (Golf) जैसी प्रीमियम कारों को लॉन्च करने के लिए अपनाई थी.
Honda City Facelift Live Launch: लुक में सबसे शार्प और सेगमेंट में सबसे लंबी हुई नई होंडा सिटी
लॉन्च इवेंट से आ रही ताजा जानकारियों के मुताबिक, नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट को पहले से कहीं ज्यादा शार्प और एयरोडायनामिक डिजाइन दिया गया है, जिसके चलते यह कार अब अपने पूरे सेगमेंट में सबसे लंबी सेडान बन गई है. लुक को एकदम नया और प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स में बाई-एलईडी (bi-LED) प्रोजेक्टर हेडलाइट्स को स्टैंडर्ड यानी बेस मॉडल से ही देना शुरू कर दिया है, जो खूबसूरत एलईडी डीआरएल (LED DRL) से जुड़ी हुई हैं.
2026 Honda City Facelift Live Launch: होंडा का मेगा लॉन्च इवेंट शुरू, अगले एक साल में आएंगी 6 नई धांसू कारें
भारतीय ऑटो बाजार में तहलका मचाने के लिए न्यू होंडा सिटी फेसलिफ्ट और प्रीमियम एसयूवी ZR-V का भव्य लॉन्च इवेंट शुरू हो चुका है, जिसके साथ ही अब दोनों कारों की कीमतों और फीचर्स की लाइव जानकारियां सामने आने लगी हैं. इवेंट की शुरुआत में होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ (CEO) ताकाशी नाकाजिमा ने स्टेज पर आकर कंपनी के भविष्य के प्लान को साझा किया. उन्होंने मंच से एक बड़ा एलान करते हुए कन्फर्म किया कि होंडा वित्त वर्ष 2026-27 (FY26-27) के दौरान भारतीय बाजार में एक के बाद एक 6 नए मॉडल्स लॉन्च करने जा रही है, जो बेहद एडवांस्ड फीचर्स और स्पोर्टी लुक से लैस होंगे.
2026 Honda City Launch LIVE:जानिए कितनी बड़ी है होंडा ZR-V, साइज में है दमदार
अगर साइज (Dimensions) की बात करें, तो होंडा ZR-V की कुल लंबाई 4,568 मिलीमीटर (mm) है और इसका व्हीलबेस 2,657 मिलीमीटर का है. अपनी इस शानदार लंबाई और बड़े साइज के कारण यह गाड़ी भारतीय बाजार में 'प्रीमियम मिड-साइज एसयूवी' सेगमेंट में शामिल होगी, जहां ग्राहकों को कार के अंदर काफी बेहतरीन स्पेस और शानदार लेगरूम मिलने वाला है.
2026 Honda City Launch Live: एलीवेट से ऊपर होगी नई ZR-V, सीधे विदेश से बनकर आएगी भारत
होंडा सिटी फेसलिफ्ट के साथ-साथ, होंडा कार्स इंडिया आज अपनी नई प्रीमियम एसयूवी ZR-V को भी पहली बार भारत में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह शानदार एसयूवी भारत में सीधे विदेश से पूरी तरह बनक इम्पोर्ट की जाएगी. कंपनी की कारों की लिस्ट में इसे 'हौंडा एलीवेट' से ऊपर के महंगे सेगमेंट में रखा जाएगा. आपको बता दें कि यह मॉडल पहले से ही कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा है और काफी पॉपुलर है.

2026 Honda City Launch LIVE: इंजन में कोई बदलाव नहीं, पुराना दमदार पावर ही रहेगा बरकरार
अगर कार के इंजन की बात करें, तो नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल वाला ही इंजन मिलना तय है, इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है. कार में वही पुराना और भरोसेमंद 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121 hp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ग्राहकों को इस कार में दो तरह के गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा.पहला 6-स्पीड मैनुअल (हाथ से गियर बदलने वाला) और दूसरा ऑटोमैटिक CVT गियरबॉक्स.
2026 Honda City Launch LIVE: खुद ब्रेक लगाएगी कार,मिलेगा ADAS सेफ्टी फीचर
नई होंडा सिटी के महंगे यानी टॉप वेरिएंट्स में सेफ्टी को मजबूत करने के लिए 'होंडा सेंसिंग ADAS' (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर मिलना जारी रहेगा. इस सेफ्टी पैकेज में कार को अपनी लेन में रखने वाला लेन कीप असिस्ट, हाइवे पर आराम से चलने के लिए क्रूज कंट्रोल, रात में खुद लाइट एडजस्ट करने वाला ऑटो हाई बीम असिस्ट और टक्कर होने की स्थिति में खुद ब्रेक लगाने वाला कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम जैसे कई एडवांस और लाइफ-सेविंग फीचर्स शामिल हैं.
2026 Honda City Launch LIVE:केबिन के अंदर भी दिखेगा नया लुक, बदल गया इंटीरियर और स्क्रीन
होंडा ने बाहर के लुक को बदलने के साथ-साथ इस नए फेसलिफ्ट मॉडल में कार के अंदर के केबिन इंटीरियर) को भी काफी नया और आलीशान बना दिया है. लॉन्च से पहलेलीक फोटो से पता चलता है कि कार की सीटों का कवर बदल दिया गया है और एक नया, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है. कंपनी पुराने मॉडल के मुकाबले इस नई कार में ग्राहकों को कई और बेहतरीन नए फीचर्स का तोहफा देने जा रही है.
Honda City Facelift Launch LIVE: वेंटिलेटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे धांसू फीचर्स से होगी लोडेड
उम्मीद की जा रही है कि होंडा सिटी के इस नए फेसलिफ्ट मॉडल में कई कमाल के और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. चर्चा है कि नई कार में गर्मियों के लिए ठंडी हवा देने वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (Ventilated Seats), चारों तरफ नजर रखने के लिए 360-डिग्री कैमरा, एक शानदार सनरूफ, बिना तार के फोन चार्ज करने वाला वायरलेस चार्जर और सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे. ये सभी बदलाव कार में बैठने वाले लोगों के सफर को बेहद आरामदायक और सेफ बनाने के लिए किए जा रहे हैं.
2026 Honda City Facelift Launch LIVE: वर्ना और स्लाविया को टक्कर देने आ रही नई होंडा सिटी
जापानी कार कंपनी होंडा आज भारतीय बाजार में अपनी सबसे पसंदीदा कार, होंडा सिटी का नया रूप (City Facelift) लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस नए अपडेट के साथ कंपनी इस कार के लुक, अंदर के डिजाइन और फीचर्स में कई बड़े बदलाव करने जा रही है. इसका सीधा मकसद भारतीय बाजार में पहले से मौजूद हुंडई वर्ना (Hyundai Verna), स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) और फॉक्सवेगन विर्टस (Volkswagen Virtus) जैसी कारों को कड़ी टक्कर देना और ग्राहकों को लुभाना है.इसके साथ ही, देश में एसयूवी (SUV) कारों की भारी डिमांड को देखते हुए होंडा अपनी बिल्कुल नई प्रीमियम एसयूवी 'ZR-V' भी बाजार में उतार रही है।.यह नई गाड़ी कंपनी की मौजूदा कारों की लिस्ट में शामिल होगी, जहां अभी एसयूवी के नाम पर होंडा के पास सिर्फ एक गाड़ी 'एलीवेट' (Elevate) ही मौजूद है.