विज्ञापन

Hero Vida ने लॉन्च किया सबसे तगड़ी बैटरी वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मात्र 65 मिनट में फुल चार्ज

Hero Vida ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 Plus 4.4 kWh लॉन्च कर दिया है.

Hero Vida ने लॉन्च किया सबसे तगड़ी बैटरी वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मात्र 65 मिनट में फुल चार्ज
Photo Credit: X

Hero Vida ने एक नया Vida VX2 Plus 4.4 kWh बैटरी स्कूटर लॉन्च कर दिया है. यह नया स्कूटर मौजूदा 3.4kWh वेरिएंट के मुकाबले काफी ज्यादा ड्राइविंग रेंज ऑफर करता है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.44 लाख रखी गई है. 

Hero Vida VX2 Plus के इस नए वेरिएंट की सबसे बड़ी USP इसकी बैटरी और रेंज है. इसमें कंपनी ने 2.2kWh क्षमता की दो रिमूवेबल बैटरियों का इस्तेमाल किया है, जो मिलकर कुल 4.4kWh की बड़ी कैपेसिटी बनाती हैं. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 187 किलोमीटर की इंडियन ड्राइव साइकिल रेंज देगा. रिमूवेबल बैटरी होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसे स्कूटर से बाहर निकालकर अपने घर या ऑफिस में भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं.

हादसे में नहीं खुले Airbags तो कोर्ट ने कार कंपनी को सिखाया सबक, ठोक दिया लाखों का जुर्माना!

बड़ी बैटरी के साथ-साथ हीरो ने इसके चार्जिंग सिस्टम को भी काफी अपग्रेड किया है. इस स्कूटर के साथ एक नया 1kW का पोर्टेबल चार्जर दिया जा रहा है, जो पुराने मॉडल के चार्जर से लगभग दोगुना पावरफुल है. इस चार्जर की मदद से स्कूटर घर पर सिर्फ 3 घंटे 17 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है, जबकि 100 प्रतिशत चार्ज होने में 5 घंटे 8 मिनट का समय लगता है. अगर आप बाहर हैं, तो DC Fast Charging के जरिए यह स्कूटर सिर्फ 65 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकता है. 

टेक लवर्स के लिए इस स्कूटर में 4.3-इंच की शानदार टीएफटी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है. यह डिस्प्ले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आती है, जिससे आप अपने फोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं. इसमें आपको टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी मिलती है, ताकि गाड़ी चलाते समय आपको रास्ता भटकने का डर न रहे. इसके अलावा अन्य जरूरी अलर्ट भी स्क्रीन पर दिखाई देते हैं.

Kia Sorento की अनऑफिशियल बुकिंग शुरू! लॉन्च से पहले लीक हुई Sorento SUV की कीमत और फीचर्स

VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट जुलाई 2026 के अंत तक देश भर के सभी डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा. इस स्कूटर ने लॉन्चिंग के साथ ही इतिहास रच दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vida VX2 Plus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com