Hero के फैन्स के लिए खुशखबरी है. Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर कम्यूटर मोटरसाइकिल Glamour X 125 का एक नया ABS - एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. इस बाइक के नए वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.01 लाख रुपये तय की गई है. नई Hero Glamour X 125 की सबसे बड़ी खूबी है कि इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ 'इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम' (IBS) भी मिलता है.
कीमत की बात करें तो ये नया ABS वेरिएंट इसके सामान्य डिस्क वेरिएंट से केवल 1,000 रुपये ज्यादा महंगा है. इस सुरक्षा अपडेट के बाद Glamour X 125 अब सीधे तौर पर TVS Raider 125 और Honda CB125 Hornet जैसी दिग्गजों की लीग में शामिल हो गई है. ये पहले से इस सेगमेंट में ABS ऑफर कर रही हैं. Hero अपनी Xtreme 125R में भी चुनिंदा वेरिएंट्स के साथ ABS ऑफर करता है. ग्राहकों के लिए Glamour X 125 लाइनअप में पहले की तरह ड्रम और वेरिएंट्स भी बिकते रहेंगे.
Hero Glamour X 125 में मिलेंगे तीन राइड मोड्स
Hero ने बाइक की सुरक्षा बढ़ाने के साथ इसके बाकी के सभी शानदार फीचर्स को पहले की तरह ही बरकरार रखा है. इस बाइक में आपको Eco, Road और Power जैसे तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं. हाईवे के लिए बेहद आरामदायक क्रूज कंट्रोल की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, इसमें 10.7 सेमी का अडैप्टिव फुल-कलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है. ये आपको रियल-टाइम माइलेज, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी और गियर-शिफ्ट एडवाइजरी जैसी कई जरूरी जानकारियां दिखाता है.
Bluetooth कनेक्टिविटी के जरिए आप इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, पहुंचने का अनुमानित समय (ETA), और कॉल व एसएमएस अलर्ट्स का फायदा उठा सकते हैं. बाइक की अन्य यूटिलिटी फीचर्स की बात करें तो इसमें Hero के सिग्नेचर H-शेप वाली फुल एलईडी लाइटिंग, एक Type-C USB चार्जिंग पोर्ट और मोबाइल फोन सुरक्षित रखने के लिए सीट के नीचे स्टोरेज स्पेस दिया गया है.
पैनिक ब्रेक अलर्ट सिस्टम भी मौजूद
इसके अलावा, इस मोटरसाइकिल में पैनिक ब्रेक अलर्ट सिस्टम भी दिया गया है. ये अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे आ रहे वाहनों को सावधान करने के लिए एलईडी इंडिकेटर्स को तेजी से चमकाने लगता है. साथ ही इसमें Hazard Lamps भी दिए गए हैं. मैकेनिकल तौर पर इस बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Glamour X 125 में Hero Sprint-EBT इंजन ही मिलता है, जो 8,250 rpm पर 11.4 BHP (8.5 kW) की दमदार पावर जनरेट करता है. रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए इसमें पहले की तरह वाइड हैंडल, कम सीट हाइट और लंबी व सपाट सीट दी गई है. लुक को फ्रेश बनाने के लिए कंपनी ने कलर रेंज में दो नए स्पोर्टी कलर्स गन मेटल ग्रे और मैट एक्सिस ग्रे को जोड़ा है. ये पहले से उपलब्ध ब्लैक पर्ल रेड और ब्लैक टील ब्लू रंगों के साथ बिकेंगे.
ये भी पढ़ें- 26.11KM का माइलेज, कीमत 5.76 लाख से शुरू, फैमली के लिए बेस्ट 7-सीटर कारें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं