विज्ञापन

बिना पेट्रोल के दौड़ेगी Ferrari! आ गई पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार, Apple और Samsung का है इसमें बड़ा हाथ

Ferrari Luce कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे 25 मई को इटली में Ferrari के World Premiere इवेंट के दौरान पेश किया गया.

बिना पेट्रोल के दौड़ेगी Ferrari! आ गई पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार, Apple और Samsung का है इसमें बड़ा हाथ
Ferrari Luce की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्यूचरिस्टिक कॉकपिट है.

Ferrari ने आखिरकार अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce पेश कर दी है. यह Ferrari के इतिहास में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी पहली बार पेट्रोल इंजन से आगे बढ़कर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में उतरी है. खास बात यह है कि इस नई कार के डिजाइन और टेक्नोलॉजी में दुनिया की बड़ी कंपनियों और दिग्गज डिजाइनरों का योगदान रहा है. इस कार के डिजाइन में Apple के पूर्व चीफ डिजाइनर Jony Ive, प्रसिद्ध डिजाइनर Marc Newson और Samsung की एडवांस OLED तकनीक की अहम भूमिका रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

Ferrari Luce क्या है और क्यों खास है?

Ferrari Luce कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे 25 मई को इटली में Ferrari के World Premiere इवेंट के दौरान पेश किया गया. Ferrari का कहना है कि इस कार को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें ब्रांड की पारंपरिक ड्राइविंग फील और भविष्य की तकनीक दोनों का संतुलन दिखाई दे. यह कार केवल इलेक्ट्रिक तकनीक की वजह से खास नहीं है, बल्कि इसके डिजाइन और इंटीरियर ने भी लोगों का ध्यान खींचा है.

पहली बार Ferrari में मिला 5-सीटर लेआउट

Ferrari आमतौर पर अपनी स्पोर्ट्स कारों में 2-सीटर या 4-सीटर लेआउट देती रही है. लेकिन Ferrari Luce में कंपनी ने पहली बार 5-सीटर कॉन्फिगरेशन पेश किया है. इसका मतलब यह है कि अब Ferrari सिर्फ हाई-स्पीड स्पोर्ट्स कार ही नहीं, बल्कि ज्यादा प्रैक्टिकल और फैमिली-फ्रेंडली लग्जरी EV सेगमेंट में भी कदम रख रही है.

Maruti Suzuki रचेगी नया इतिहास! 5 जून को आ रही है देश की पहली 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाली कार

Jony Ive और Marc Newson ने दिया डिजाइन इनपुट

इस कार का डिजाइन Apple के पूर्व चीफ डिजाइनर Jony Ive और मशहूर डिजाइनर Marc Newson के सहयोग से तैयार किया गया है. Jony Ive वही डिजाइनर हैं जिन्होंने Apple के कई आइकॉनिक प्रोडक्ट्स के डिजाइन में अहम भूमिका निभाई थी. Ferrari Luce में उनकी डिजाइन सोच का असर साफ दिखाई देता है, जहां टेक्नोलॉजी और प्रीमियम लुक को एक साथ जोड़ा गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Samsung की OLED तकनीक से बना फ्यूचरिस्टिक कॉकपिट

Ferrari Luce की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्यूचरिस्टिक कॉकपिट है. Samsung ने पुष्टि की है कि उसने इस कार के लिए चार OLED डिस्प्ले सप्लाई किए हैं. (Ferrari Luce में पारंपरिक फ्लैट डिजिटल डैशबोर्ड की जगह Layered OLED Instrument Cluster दिया गया है. इसमें दो OLED पैनल एक-दूसरे के ऊपर लगाए गए हैं.). इनमें 12.9-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 12-इंच लोअर OLED लेयर, 10.1-इंच सेंटर कंट्रोल स्क्रीन और 6.3-इंच रियर पैसेंजर स्क्रीन शामिल हैं. यह सेटअप कार के इंटीरियर को बेहद हाई-टेक और प्रीमियम बनाता है.

3D कॉकपिट जैसा एक्सपीरिएंस

इस कार की लोअर OLED लेयर बैकग्राउंड ग्राफिक्स और गेज जानकारी दिखाती है. वहीं, ऊपर वाली OLED लेयर में गोलाकार कटआउट्स और ओवरले दिए गए हैं, जहां रियल-टाइम वाहन डेटा, टॉर्क इंडिकेटर, अलर्ट्स और पॉप-अप्स दिखाई देते हैं. इन दोनों लेयर्स के बीच घूमने वाली मैकेनिकल सुइयां कार के अंदर एक 3D कॉकपिट इफेक्ट बनाती हैं, जो इसे बाकी कारों से अलग बनाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com