विज्ञापन

भारत में गर्दा उड़ाने आ रही 10 करोड़ की सुपरकार, लॉन्च से पहले देख लें खास तस्वीरें

भारतीय बाजार में इस 10 करोड़ की Ferrari 849 Testarossa कार का सीधा मुकाबला Lamborghini Revuelto से होगा.

भारत में गर्दा उड़ाने आ रही 10 करोड़ की सुपरकार, लॉन्च से पहले देख लें खास तस्वीरें

Ferrari की नई फ्लैगशिप सुपरकार Ferrari 849 Testarossa भारतीय बाजार में मार्च 2026 तक लॉन्च हो सकती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.37 करोड़ रुपये से शुरू होगी. इस कीमत के साथ यह भारत में बिकने वाली सबसे महंगी सीरीज़-प्रोडक्शन Ferrari कारों में से एक बन जाएगी. Ferrari 849 Testarossa, मौजूदा SF90 Stradale की जगह लेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

भारतीय बाजार में इस 10 करोड़ की कार का सीधा मुकाबला Lamborghini Revuelto से होगा. इस कार का नाम भी बेहद खास है, क्योंकि Ferrari ने इसमें अपने ऐतिहासिक और आइकॉनिक Testarossa नाम को दोबारा जिंदा किया है, जिसकी पहचान 1950 के दशक से Ferrari की विरासत का हिस्सा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

Ferrari 849 Testarossa में एक एडवांस प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है. इसमें 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है, जिसे तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ जोड़ा गया है. इस सुपरकार में 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो चारों पहियों को पावर सप्लाई करता है.

Ferrari के मुताबिक, यह कार महज 2 सेकंड से थोड़े ज्यादा समय में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. वहीं, 200 किमी प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ छह सेकंड में हासिल हो जाती है. इसकी टॉप स्पीड 330 किमी प्रति घंटा से भी ज्यादा बताई जा रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Ferrari 849 Testarossa का डिज़ाइन
Ferrari 849 Testarossa का लो और चौड़ा स्टांस, शार्प बॉडी लाइन्स, सामने की तरफ L-शेप LED हेडलैंप्स और बीच में ब्लैक स्ट्रिप क्लासिक Ferrari डिजाइन की याद दिलाती है. साइड प्रोफाइल में बड़े एयर इंटेक्स और फ्लाइंग बट्रेस इसे और भी स्पोर्टी बनाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Ferrari 849 Testarossa का केबिन
Ferrari ने इस कार के इंटीरियर को पूरी तरह ड्राइवर के इर्द-गिर्द डिजाइन किया है. इसमें कोई पारंपरिक सेंट्रल टचस्क्रीन नहीं दी गई है. ड्राइवर के सामने 16-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जबकि पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले दिया गया है. इसमें प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Ferrari 849 Testarossa की भारत में एंट्री
Ferrari 849 Testarossa साल 2026 में भारत आने वाली सबसे चर्चित सुपरकार्स में से एक होगी. मार्च 2026 में लॉन्च के बाद इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि, ऑप्शनल फीचर्स जोड़ने के बाद इसकी कीमत 10.37 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा जा सकती है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com