विज्ञापन

FASTag Alert: 1 अप्रैल से हाईवे पर सफर होगा महंगा, पैसे बचाने का है आज आखिरी दिन!

FASTag Price Hike From April 1: आप FASTag Annual Pass को घर बैठे भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं. इसके लिए दो आसान तरीके हैं Rajmarg Yatra मोबाइल ऐप या NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट.

FASTag Alert: 1 अप्रैल से हाईवे पर सफर होगा महंगा, पैसे बचाने का है आज आखिरी दिन!

FASTag Price Hike From April 1: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag Annual Pass की कीमत 1 अप्रैल से बदल जाएगी. अभी तक यह पास ₹3,000 में मिलता था, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से इसकी कीमत बढ़कर ₹3,075 कर दी जाएगी. यह नई कीमत वित्त वर्ष 2026–27 के लिए लागू होगी. अगर आप अभी इस पास को खरीद लेते हैं, तो आपको पुरानी कीमत पर ही यह मिल सकता है और आप ₹75 तक की बचत कर सकते हैं.

बता दें, FASTag Annual Pass खासतौर पर प्राइवेट यानी नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए बनाया गया है. इसमें आपको बार-बार टोल देने की जरूरत नहीं होती, बल्कि एक बार फीस देकर पूरे साल के लिए सुविधा मिल जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह पास एक साल तक या 200 टोल क्रॉसिंग तक वैलिड रहता है, जो भी पहले पूरा हो जाए. इसके जरिए आप देशभर के करीब 1,150 टोल प्लाजा पर आसानी से सफर कर सकते हैं. इससे सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको बार-बार FASTag रिचार्ज करने की झंझट नहीं रहती और आपका टोल खर्च पहले से तय हो जाता है.

1 अप्रैल 2026 से FASTag Annual Pass की नई कीमत ₹3,075 लागू हो जाएगी. अगर आप इस तारीख से पहले पास खरीद लेते हैं, तो आपको ₹3,000 में ही यह मिल जाएगा. इसलिए जो लोग जल्दी-जल्दी हाईवे ट्रैवल करते हैं, उनके लिए यह सही समय है पास खरीदने का.

ऑनलाइन कैसे खरीदें FASTag Annual Pass?

आप FASTag Annual Pass को घर बैठे भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं. इसके लिए दो आसान तरीके हैं Rajmarg Yatra मोबाइल ऐप या NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट.

अगर आप Rajmarg Yatra ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो सबसे पहले इसे डाउनलोड करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. इसके बाद अपने वाहन का FASTag लिंक करें और Annual Pass सेक्शन में जाकर अपनी गाड़ी चुनें. डिटेल्स कन्फर्म करके पेमेंट करते ही आपका पास एक्टिव हो जाएगा.

वहीं, अगर आप वेबसाइट के जरिए खरीदना चाहते हैं, तो NHAI की ऑफिशियल साइट पर जाकर लॉगिन करें. वहां FASTag Annual Pass सेक्शन में जाकर अपनी गाड़ी या FASTag की जानकारी डालें, फिर अपनी एलिजिबिटी चेक करें और पेमेंट पूरा करें.

पेमेंट करने के करीब 2 घंटे के अंदर आपका पास एक्टिव हो जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com