विज्ञापन

भारत में लॉन्च हुई BSA Scrambler 650: जानिए कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी

BSA Scrambler 650 तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है Raven Black (₹3,24,950), Victor Yellow (₹3,32,950) और Thunder Grey (₹3,40,950). ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

भारत में लॉन्च हुई BSA Scrambler 650: जानिए कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी
BSA Scrambler 650 में 650cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 45bhp की पावर और 55Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

ब्रिटिश ब्रांड BSA Motorcycles ने भारत में अपनी नई बाइक BSA Scrambler 650 लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹3.24 लाख रखी गई है. इस लॉन्च के साथ BSA ने भारत के प्रीमियम स्क्रैम्बलर सेगमेंट में कदम रखा है. यह बाइक खास तौर पर उन राइडर्स के लिए बनाई गई है, जो क्लासिक लुक के साथ पावरफुल और टॉर्क-रिच राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

BSA Motorcycles का इंजन और परफॉर्मेंस

BSA Scrambler 650 में 650cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 45bhp की पावर और 55Nm का टॉर्क जनरेट करता है. खास बात यह है कि इसका पीक टॉर्क सिर्फ 4000rpm पर ही मिल जाता है, जिससे बाइक की लो और मिड-रेंज परफॉर्मेंस काफी मजबूत हो जाती है. इसका मतलब है कि यह बाइक शहर की सड़कों और ऑफ-रोड ट्रेल्स दोनों पर शानदार प्रदर्शन दे सकती है.

BSA Motorcycles का डिजाइन

इस बाइक का डिजाइन BSA के पुराने और मशहूर मॉडल्स से इंस्पायर्ड है, जैसे BSA Gold Star Catalina, BSA A10 Spitfire और BSA A65 Firebird. इसमें स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, क्रोम फिनिश, फ्लैट और रिब्ड सीट, ‘65' ब्रांडिंग वाले साइड पैनल और एक्सपोज्ड सबफ्रेम दिया गया है. ये सभी एलिमेंट्स मिलकर इसे एक रफ एंड टफ लेकिन प्रीमियम लुक देते हैं.

Yezdi Scrambler 350 भारत में आई: स्टाइल और पावर का शानदार कॉम्बिनेशन है ये Bike

BSA Scrambler 650 के कलर ऑप्शन और कीमत

BSA Scrambler 650 तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है Raven Black (₹3,24,950), Victor Yellow (₹3,32,950) और Thunder Grey (₹3,40,950). ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं. हर कलर ऑप्शन बाइक को एक अलग और स्टाइलिश पहचान देता है.

BSA Scrambler 650 की वारंटी

यह बाइक Classic Legends के Ownership Assurance Programme के साथ आती है. इसमें 4 साल या 50,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है, जिसे बढ़ाकर 6 साल तक किया जा सकता है. इसके अलावा रोडसाइड असिस्टेंस और AMC (सालाना मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट) जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे यूजर्स को मेंटेनेंस की चिंता कम रहती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com