Best SUV Under 10 lakh in India 2026: साल 2026 कार मार्केट के लिए बड़ी खुशखबरियां लेकर आया है. मिड-साइज और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 13.48% की जबरदस्त ग्रोथ ने ये साफ कर दिया कि ग्राहक अब हैचबैक के बजाय एसयूवी कारों को पसंद कर रहे हैं. ऐसे में आपका बजट 10 लाख रुपये तक है, तो इस साल मार्केट में दमदार फीचर्स और परफॉरमेंस की कई कारें मार्केट में आ गईं हैं, जो आपके हर सपने को पूरा कर सकती हैं.
टाटा पंच
टाटा पंच अपनी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और कीमतों की वजह से मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है. इसके प्राइस 6.20 लाख से शुरू होकर 10.20 लाख रुपये तक जाती है. फीचर्स की बात करें तो 2026 मॉडल में अब 10.25-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हो चुके हैं. परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन मिलता है, जो सिटी ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है. सीएनजी वेरिएंट में ट्विन-सिलेंडर हैं तो इसमें बूट स्पेस की कोई कमी नहीं है.
हुंडई एक्स्टर
एक्स्टर अपने स्मार्ट फीचर्स और स्मूथ रिफाइनमेंट के लिए जानी जाती है. अब तो इसका फेसलिफ्ट वर्जन भी आ गया है. हालांकि इसकी डिटेल्स सामने आनी बाकी रह गईं हैं. एक्सटर 2025 की बात करें तो इसकी कीमत 6.15 लाख से 10.30 लाख रुपये तक है. इसमें डैशकैम के साथ डुअल कैमरा और इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता है. 2026 के अपडेटेड वर्जन में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसकी परफॉरमेंस के तो लोग दीवाने हैं. इसका 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन से स्मूथ राइड मिलती है.

best suv under 10 lakh in india 2026
निसान मैग्नाइट
निसान मैग्नाइट उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कम कीमत में टर्बो-इंजन को फील करना चाहते हैं. कीमत 6 लाख से 11 लाख के बीच है. 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले इसे हाई-टेक बनाते हैं. इसका 1 लीटर टर्बो इंजन हाईवे पर जानदार परफॉरमेंस देता है.
मारुति सुजुकी ब्रेजा
कई साल बीत गए पर ब्रेजा को पसंद करने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई. लोग इसके फीचर्स, बिल्ड क्वालिटी के दिवाने हैं. इसकी शुरुआती कीमत 8.50 लाख से शुरू होती है. फीचर्स के लिए कंपनी इसमें हेड-अप डिस्प्ले, 360-व्यू कैमरा और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी देती है. इसका 1.5-लीटर इंजन माइलेज के लिए दमदार है.
टाटा नेक्सॉन
जब बात टाटा की गाड़ियोमं की आती है तो इसके लोहे की तारीफ हर कोई करता हुआ नजर आता है. 10 लाख के बजट में नेक्सॉन के बेस और मिड-वेरिएंट मौजूद हैं. इसकी शुरुआती कीमत 8.15 लाख से शुरू होती है. एलईडी लाइट बार और मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स इसे अलग ही लेवल पर ले जाती है.
बुकिंग डिटेल्स और वेटिंग पीरियड
2026 में बढ़ी हुई डिमांड की वह से टाटा पंच और मारुति ब्रेज़ा जैसी कारों पर वेटिंग पीरियड 2 से 4 हफ्ते तक चल रहा है. निसान मैग्नाइट की डिलीवरी जल्दी मिल रही है.आप बुकिंग के लिए डीलरशिप पर जाकर 11 हजार से 25 हजार रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं