विज्ञापन
1 month ago

Tata Tiago, EV Facelift 2026 Launch: टाटा मोटर्स ने आज भारत में अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक टियागो का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है. कंपनी पिछले कुछ समय से इस कार को टीज कर रही थी, जिसमें इसके नए डिजाइन और इंटीरियर से जुड़े कई बड़े बदलाव दिखाए गए. खास बात ये है कि काफी समय बाद इस कार में बड़ा अपडेट मिला है, जिससे इसका मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट और हुंडई ग्रांड i10 NIOS जैसी कारों से होगा. 

यहां  2026 टाटा टियागो और टियागो ईवी फेसलिफ्ट लॉन्च से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स जानिए.

Tata Tiago, EV Facelift 2026 LIVE Launch: टियागो फेसलिफ्ट में हुए बड़े बदलाव

2026 टाटा टियागो फेसलिफ्ट के डिजाइन में दिलचस्प बदलाव किए गए हैं. इसमें छोटे‑छोटे ईस्टर एग्स यानी छिपे हुए डिजाइन एलिमेंट्स दिए हैं, जो कार को यूनिक बनाता है. साथ ही, कार के बेसिक डिजाइन में भी बदलाव किया है, जिसमें बटन और कंट्रोल्स को नया और ज्यादा मॉडर्न लुक मिला है, जिससे इसका इंटीरियर और भी प्रीमियम लगता है.

Tata Tiago, EV Facelift 2026 LIVE Launch: टाटा टियागो ईवी का केबिन है शानदार, देखें फोटो

Tata Tiago, EV Facelift 2026 LIVE Launch: कंपनी ने लॉन्च किए टियागो के अलग-अलग ट्रिम ऑप्शन्स

2026 टाटा टियागो EV अब अलग-अलग ट्रिम ऑप्शन्स में आपको मिलेगी, जिससे आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं. इसमें स्मार्ट, प्योर प्लस और क्रिएटिव प्लस जैसे वेरिएंट दिए हैं, जो फीचर्स और कीमत के हिसाब से अलग-अलग एक्सपीरियंस देते हैं.

Tata Tiago, EV Facelift 2026 LIVE Launch: टाटा टियागो iCNG का लुक देखिए

Tata Tiago, EV Facelift 2026 LIVE Launch: टाटा टियागो की कीमत जान लीजिए

टाटा मोटर्स ने 2026 टियागो और टियागो ईवी को लॉन्च कर दिया है. इस हैचबैक को 4.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जबकि इसका इलेक्ट्रिक मॉडल 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मौजूद है. इस कार का iCNG वर्जन 5.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में कंपनी ने उतारा है.

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: टाटा टियागो कई कलर में हुई लॉन्च

2026 टाटा टियागो फेसलिफ्ट अब कई नए कलर के साथ लॉन्च हुई है, जिनमें वाराणसी वाइब्रेंस, सोबो सर्ज, पैंगोंग पल्स, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे और डेटोना ग्रे शामिल हैं. यही कलर ऑप्शन इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में भी मिलते हैं, लेकिन टियागो ईवी में देहरादून ड्यू नाम का एक एक्स्ट्रा कलर भी दिया है. इन नए कलर की वजह से कार और ज्यादा स्टाइलिश लग रही है. 

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: ईवी सेगमेंट में ग्राहक को दिए चार्जिंग के कई ऑप्शन

2026 टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट में चार्जिंग के कई ऑप्शन दिए हैं, जिससे ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी. इसमें 3.3 किलोवाट का पोर्टेबल चार्जर, 7.2 किलोवाट का होम चार्जर और 30 किलोवाट का DC फास्ट चार्जर शामिल है. खास बात ये है कि 30 kW फास्ट चार्जर की मदद से ये कार सिर्फ 18 मिनट में लगभग 100 किलोमीटर तक की रेंज बढ़ा सकती है.

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: टियागो ईवी में कंपनी ने बढ़ाए स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स

पेट्रोल-डीजल वाली टियागो की तरह ही ईवी के अपडेटेड वर्जन में एक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर 6 एयरबैग दिए हैं.  इसमें हाई-बीम अलर्ट और ऑटो डीमिस्ट फीचर भी मिलते हैं, जो केबिन में मौजूद नमी का पता लगाने के लिए सेंसर का इस्तेमाल करते हैं.

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: 18 मिनट में 100 किमी के लिए हो जाएगी चार्ज : टाटा मोटर्स

टाटा टियागो ईवी अब 24 kWh बैटरी पैक के साथ आएगी. ये 40 फीसदी तेज चार्ज हो जाएगी. कंपनी ने दावा किया कि 18 मिनट में 100 किमी की चार्जिंग हो जाएगी.

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: टाटा का ईवी को लेकर बड़ा बयान, लाइफ टाइम बैटरी पर वारंटी देगी कंपनी

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: टाटा मोटर्स के ईवी सेगमेंट मे हुए 3 लाख से ज्यादा ग्राहक

टाटा मोटर्स के ईवी सेगमेंट में अब भारतीय मार्केट में 3 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं. उन्होंने ये भी दावा किया कि ईवी को अपनाने का चलन सबसे ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में है. टियागो ईवी के साथ, कंपनी ऐसे खरीदारों को टारगेट करना चाहती है जो एक प्रैक्टिकल और किफायती ऑप्शन की तलाश में हैं. अब तक देश में टियागो ईवी के 75,000 ग्राहक हो चुके हैं.

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: कंपनी ने नई टियागो फेसलिफ्ट के बारे में बताया

कंपनी ने लॉन्च इवेंट में बताया कि टाटा टियागो भारत की पहली ऐसी कार है, जिसमें CNG पावरट्रेन के साथ एएमटी गियरबॉक्स दिया है. दावा है कि AMT गियरबॉक्स से गियर बदलना ज्यादा स्मूथ होता है और ट्रैफिक में कार को संभालना भी आसान हो जाता है. इसमें ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी भी दी गई है. इसके फ़ीचर्स की लिस्ट में क्रूज कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, AMT गियरबॉक्स के साथ पैडल शिफ्टर्स और ऑटो हेडलैंप्स भी शामिल हैं.

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: कार में ऊंची सीटिंग पोजिशन का दावा

कंपनी का दावा है कि टियागो फेसलिफ्ट में 626 mm की ऊंची सीटिंग पोज़िशन है, जो इस सेगमेंट में सबसे अच्छी है. इससे ना सिर्फ बाहर का नजारा बेहतर दिखता है, बल्कि गाड़ी में अंदर-बाहर आना-जाना भी आसान हो जाता है.

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: टाटा टियागो फेसलिफ्ट को मिले 4 स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग

2026 टाटा टियागो फेसलिफ्ट में कई ऐसे नए फीचर्स दिए गए हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलते हैं. खासकर सीएनजी वर्जन में ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई, जिससे बूट स्पेस ज्यादा मिलता है और इसके साथ एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया है. साथ ही कंपनी का दावा है कि ये कार 4 स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है, जिससे ये सेफ्टी के मामले में भी काफी आगे है.

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: 'नई टियागो सिर्फ फेसलिफ्ट नहीं, इसमें वो सब कुछ जो ग्राहको को चाहिए'

टाटा मोटर्स के एमडी, सीईओ शैलेश चंद्र ने कहा, नई टियागो सिर्फ एक फेसलिफ्ट नहीं है, इसमें वो सब कुछ है जो इस सेगमेंट में नहीं था. हमने 10 साल पहले टियागो को किफायती और सेफ्टी को ध्यान में रखकर लॉन्च किया था.

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: कितनी रह सकती है कीमत?

बदलावों को देखते हुए, 2026 टाटा टियागो की कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा होने की उम्मीद है. मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत 4.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो बढ़कर लगभग 5 लाख रुपये होने की संभावना है.

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: टाटा टियागो का लॉन्च इवेंट शुरू

टाटा टियागो फेसलिफ्ट के लिए लॉन्च इवेंट शुरू हो गया है. कुछ ही देर में कार के नए फीचर्स के बारे में जानकारी दी जाएगी

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: कौन-कौन से धमाकेदार फीचर्स देखने को मिलेंगे?

2026 टाटा टियागो में अब कई नए फीचर्स मिल सकते हैं, जिससे ये पहले से ज्यादा स्मार्ट और कंफर्टेबल बन जाएगी. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, डुअल वायरलेस फोन चार्जर और पीछे बैठने वालों के लिए एसी वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा, इसमें 6-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे और भी कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं.

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: नॉर्मल इंजन टियागो के साथ ईवी भी होगी लॉन्च

टाटा मोटर्स नॉर्मल इंजन के साथ इस लॉन्च इवेंट में टियागो फेसलिफ्ट ईवी पर से भी पर्दा उठाएगी. यानी ग्राहकों की एक साथ दो डिमांड कंपनी ने पूरी कर दी है. 

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: कार के बैक साइड में लुक में हुए बड़े बदलाव

कार के पिछले हिस्से की बात करें तो पीछे की तरफ, इस हैचबैक में एलईडी टेललैंप्स का एक नया डिजाइन दिया है, जिसमें खड़ी लाइनें बनी हैं. ऐसा लगता है कि ये लाइनें बीच में टाटा के लोगो से जुड़ी हुई हैं. इसके पिछले हिस्से में एक वाइपर, टेलगेट पर टियागो लिखा हुआ और बंपर का एक नया डिजाइन भी दिया है, जिसमें खड़ी रिफ्लेक्टर लाइट्स लगी हैं.

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: नई टियागो फेसलिफ्ट के डिजायन के हुए कायल

टाटा टियागो फेसलिफ्ट और इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का डिजाइन पहले ही सामने आ चुका है. इस कार में बड़ा डिजाइन अपडेट दिया गया. इसमें हेडलाइट्स के ऊपर नई आइब्रो जैसी एलईडी डीआरएल लाइट्स दी हैं, जिससे कार का लुक पहले से ज्यादा शार्प लग रहा है. साथ ही बीच में दिया गया ब्लैक पैनल इस डिजाइन को और भी बेहतर बना रहा है, जिससे कार एक फ्रेश और मॉडर्न स्टाइल में दिख रही है.

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: टाटा टियागो फेसलिफ्ट का कैसा है लुक

Tata Tiago EV का लुक काफी हद तक इसके पेट्रोल/डीजल वाले मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ छोटे बदलाव इसे अलग पहचान देते हैं. इलेक्ट्रिक वर्जन में आगे वाली ब्लैक ग्रिल की जगह बॉडी कलर का पैनल दिया गया है, जिससे ये ज्यादा मॉडर्न दिखती है. नीचे की तरफ वर्टिकल स्लैट्स दिया है, जो इसे नॉर्मल इंजन वाले मॉडल से अलग बनाता है.

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: टियागो फेसलिफ्ट वर्जन की डिमांड हुई पूरी

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: इंटीरियर में 'प्रीमियम नेस' की फीलिंग

Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: टाटा का अपने पुराने इंजन पर भरोसा कायम

अगर बात करें इसके इंजन की, तो नई टियागो में कोई बदलाव नहीं होगा. 2026 टाटा टियागो फेसलिफ्ट में पहले की तरह ही भरोसेमंद 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ आएगा. इसके साथ ही, टाटा इसमें ट्विन-सिलेंडर आई-सीएनजी का ऑप्शन भी देती रहेगी.

Tiago Facelifts Launch LIVE: नई टियागो में धमाकेदार रहने वाले हैं सेफ्टी फीचर्स

टाटा की गाड़ियां अपनी सेफ्टी के लिए जानी जाती हैं और टियागो फेसलिफ्ट भी इस ट्रेडिशन को आगे बढ़ाएगी. इस कार का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 360-डिग्री कैमरा सेटअप मिल सकता है. कार के फ्रंट बंपर और दोनों ओआरवीएम के नीचे कैमरा पॉड्स साफ देखे जा सकते हैं. इस फीचर के आने के बाद टियागो भारत की सबसे किफायती 360-डिग्री कैमरा वाली कार बन जाएगी. वहीं कंपनी अब इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस विद ईबीडी, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दे सकती है.

2026 Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: कंपनी ने इंटीरियर को किया था रिवील

कुछ दिन पहले कंपनी ने टियागो फेसलिफ्ट के इंटीरियर रिवील किया था. जिसमें नए डैशबोर्ड लेआउट, फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के बारे में पता चल रहा था.

2026 Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: आज उठेगा टाटा टियागो फेसलिफ्ट पर से पर्दा

2026 Tata Tiago Facelifts Launch LIVE: टाटा टियागो के फेसलिफ्ट वर्जन को करीब 11 बजे कंपनी लॉन्च करने जा रही है. इस मॉडल की डिमांड ग्राहक लंबे समय से कर रहे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
2026 Tata Tiago Facelifts Launch LIVE, Tata Tiago Facelifts, 2026 Tata Tiago Facelifts, Tata Tiago News, Tata Tiago Launch Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com