Aaj ka Mulank 6 Ank Jyotish 17 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 6, 15, 24 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 6 होता है. अंक 6 शुक्र देव के अंतर्गत आता है और आज के दिन का अंक 4 राहु मिलकर व्यक्ति को सौभाग्य में वृद्धि करेगा. आपका आकर्षण लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 17 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
करियर : आज का दिन करियर के लिहाज से संभावनाओं और सफलता से भरा हुआ है. पूर्व में की गई आपकी जबरदस्त मेहनत का परिणाम आपको मिल सकता है. कला और नाटक, मंचन आदि क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को आज का दिन सफलता देने वाला है. आज ऑफिस में आपको कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिससे आप मन ही मन काफी प्रसन्न रहेंगे.
फाइनेंस : आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है. धन का लाभ आज आपको मिलने वाला है. पूर्व में की गई कोई स्कीम आदि से आपको धन लाभ हो सकता है. घर के अंदर लग्जीरियस के ऊपर खर्च होने के चांस है. अनावश्यक खर्चों से बचना होगा.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : लव लाइफ में आज पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां और प्यार बढ़ेगा. भीड़भाड़ और काम से दूर एकांत में कहीं रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. दांपत्य जीवन में खुशियां दस्तक देंगी. घर में माहौल सकारात्मक और खुशियों से भरा रहेगा.
शुभ अंक : 3, 9
शुभ रंग : गुलाबी.
ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं