विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: रिश्तों में आ सकती है परेशोनी , समझदारी से सुलझाने की करें कोशिश

Capricorn Tarot Card Horoscope 12 August 2026: The Emperor की ऊर्जा पारिवारिक जीवन में सही फैसला लेने की आवश्यकता पर जोर, कार्य क्षेत्र में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास और व्यवसाय में अच्छे और लाभदायक अनुबंधों की प्राप्ति से मानसिक शांति की बात लेकर आ सकती है.

Capricorn Tarot Card Rashifal: रिश्तों में आ सकती है परेशोनी , समझदारी से सुलझाने की करें कोशिश
मकर राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 12 August 2026 Makar Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की बात परिजनों के सामने आ सकती है. इस बात को लेकर परिवार में काफी हंगामा होने की स्थिति बनेगी. इस बात से आपके मान सम्मान में कमी आ सकती है. बच्चों की गतिविधियों और शिक्षा को नजरअंदाज ना करें. किसी के व्यवहार में आ रहा बदलाव किसी बड़ी परेशानी की आशंका ला सकता है . जीवन में छोटे-छोटे बातों को समझदारी और सूझबूझ से सुलझाने का प्रयास रिश्तो को बनाए रखेगा. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यर्थ की बातों को लेकर कार्य क्षेत्र में हंगामा हो सकता है. नए आए अधिकारी का कठोर स्वभाव और नियमों के प्रति अडिग रहना कार्य क्षेत्र में नए बदलाव लाएगा. कुछ कर्मचारियों की कामचोरी सामने आने से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. व्यवसाय में बड़े और लाभदायक अनुबंधों पर सहमति बनती नजर आ रही है. किसी अच्छे टेंडर के खुलने की उम्मीद बन सकती है. इस समय कर्मचारियों और सहयोगियों का सहयोग आपके व्यवसाय को बढ़ाने में सहायक रहेगा. 

स्वास्थ्य/Health:

तेज गति से वाहन चलाते समय सावधानी रखें. गर्भवती महिलाएं नियमित चिकित्सीय परामर्श ले. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

परिवार में अनावश्यक खर्चों की वृद्धि हो सकती है. जिसके चलते आर्थिक परेशानी महसूस करेंगे. 

रिश्ते/Relationship:

बीती बातों के तनाव को लेकर रिश्तो को खराब ना करें. इससे जीवन में कड़वाहट और नकारात्मकता बढ़ेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com