विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal : जीवन में संतुलन लाने का प्रयास, कानूनी और आर्थिक मामलों में सलाहकार से मदद

Pisces Tarot Card Horoscope 29 May: Two of Pentacles की ऊर्जा व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत जीवन में संतुलन लाने, आर्थिक स्थिति को सुधारने और किसी पर अतिविश्वास के चलते किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर न करने की सलाह लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal : जीवन में संतुलन लाने का प्रयास, कानूनी और आर्थिक मामलों में सलाहकार से मदद
Pisces Tarot Card Horoscope 29 May 2026

Pisces Tarot Card Horoscope 29 May 2026 Meen, Tarot Card Rashifal: पुराने तनावों से दूरी बनाकर सकारात्मक सोच अपनाने का प्रयास करेंगे. पारिवारिक और संपत्ति से जुड़े मामलों में धैर्य के साथ निर्णय लेना बेहतर रहेगा. संतान की उपलब्धियां मन को खुशी और संतोष देंगी. कार्यक्षेत्र में राजनीति और अनावश्यक हस्तक्षेप से दूरी बनाए रखना लाभदायक रहेगा, खासकर शोध और लेखन से जुड़े लोगों के लिए एकांत में काम करना बेहतर साबित हो सकता है. आर्थिक मामलों में स्थायी संपत्ति और नए वाहन से जुड़े लाभ के संकेत हैं. रिश्तों में शांत व्यवहार और धैर्य संबंधों को मजबूत बनाए रखने में मदद करेगा.

व्यक्तिगत/ Personal: विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते है. किसी बात को लेकर जीवन में संतुलन बिगड़ सकता है. किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी न करें. अपनी पारिवारिक मामलों को किसी अपरिचित के सामने जाहिर करना आपको नुकसान दे सकता है. कोई भी काम को करने से पहले उसके सभी पर विचार करें. किसी करीबी की दूरी मन को परेशान कर सकती हैं. बच्चों की जरूरत पर अतिरिक्त ध्यान दें.

व्यवसायिक/ Professional: व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर भ्रमित न रहें. अपने कार्यों को पूरी लगन और मेहनत से पूरा करें. किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल करें. आर्थिक और कानूनी मामलों में अच्छे सलाहकार की मदद लें. इस समय अपने आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत बनाएं. 

स्वास्थ्य/Health: अपनी क्षमता से ज्यादा कार्य भार न लें. पैरों में दर्द या भारीपन रह सकता है. कार्य के बीच में कुछ पल आराम के लिए निकले. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक मामलों में किसी भी कागजात पर विश्वास में हस्ताक्षर न करें. दिखावे के लिए धन खर्च न करें. 

रिश्ते/Relationship: पुराने रिश्तों में मधुरता लाने का प्रयास करें. बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी बातों पर ध्यान दें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com