विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal : रचनात्मकता बढ़ेगी, व्यवसाय में चुनौतियों को स्वीकार करना लाभदायक रहेगा

Capricorn Tarot Card Horoscope 29 May: Six of cups की ऊर्जा अपने कौशल और रूचियों को निखारने, नई चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ाने और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास करने की बात लेकर आ सकते हैं. आइए जानते हैं, मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifal : रचनात्मकता बढ़ेगी, व्यवसाय में चुनौतियों को स्वीकार करना लाभदायक रहेगा
Capricorn Tarot Card Horoscope 29 May 2026

Capricorn Tarot Card Horoscope 29 May 2026 Makar Tarot Card Rashifal: रचनात्मकता और कलात्मकता को निखारने के लिए समय अनुकूल रहेगा. परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों पर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है. युवाओं को अपने व्यक्तित्व और कौशल में नए बदलाव लाने का अवसर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में चुनौतियों को स्वीकार करना भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है, हालांकि मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में थोड़ी देरी संभव है. आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. रिश्तों में विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आने के संकेत हैं.

व्यक्तिगत/Personal: अपनी कलात्मकता और रचनात्मकता को निखारने के लिए समय अनुकूल है. दिन भर की व्यस्तता के बावजूद अपनी रुचि के कार्य करने के लिए समय निकाल सकते हैं. परिजनों के साथ किसी संपत्ति की खरीदी को लेकर बातचीत हो सकती है.युवाओं को अपने व्यक्तित्व में नयापन लाने के लिए कुछ नई जानकारियां प्राप्त करने और नए कौशल को सीखने की जरूरत पड़ सकती है.अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखें. 

व्यवसायिक /Professional: इस समय व्यवसाय में किसी नई चुनौती को स्वीकार करना फायदेमंद रहेगा. कार्य क्षेत्र में कड़ी मेहनत के बावजूद भी अपेक्षित परिणाम न मिलने से मन व्यथित हो सकता है हिम्मत ना हारे, प्रयास करते रहे. परिस्थितियों केअनुकूल होते ही अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए समय अनुकूल है.जरूरत होने पर सरकारी अधिकारी से आवश्यक मदद मिल सकती है. 

स्वास्थ्य/Health: कार्य की अधिकता के चलते मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या बढ़ सकती है. दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. दिनचर्या में हल्के-फुल्के व्यायाम नियमित रूप से शामिल करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. जीवनसाथी के आवश्यक खर्चों को सीमित करें .आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें. 

रिश्ते/Relationship: विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना बढ़ सकती है. पति-पत्नी के बीच हल्की-फुल्की अनबन हो सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com