Aquarius Tarot Card Horoscope 29 May 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: पुराने तनावों से दूरी बनाकर सकारात्मक सोच अपनाने का प्रयास करेंगे. पारिवारिक और संपत्ति से जुड़े मामलों में धैर्य के साथ निर्णय लेना बेहतर रहेगा. संतान की उपलब्धियां मन को खुशी और संतोष देंगी. कार्यक्षेत्र में राजनीति और अनावश्यक हस्तक्षेप से दूरी बनाए रखना लाभदायक रहेगा, खासकर शोध और लेखन से जुड़े लोगों के लिए एकांत में काम करना बेहतर साबित हो सकता है. आर्थिक मामलों में स्थायी संपत्ति और नए वाहन से जुड़े लाभ के संकेत हैं. रिश्तों में शांत व्यवहार और धैर्य संबंधों को मजबूत बनाए रखने में मदद करेगा.
व्यक्तिगत/Personal: किसी पुराने तनाव से दूरी राहत दे सकती है. अपनी सोच में सकारात्मक लाने का प्रयास करें. कुछ करीबी संबंधियों से संपत्ति को लेकर तनाव हो सकता है. किसी पारिवारिक मामले पर जल्दबाजी में फैसला लेने की जगह थोड़ा रुक कर सोचना बेहतर रहेगा. संतान की उपलब्धियां पर उत्साहित होंगे.आने वाले भविष्य की चिंता परेशान कर सकती है.
व्यवसायिक/Professional: शोध और लेखन कार्य करने वाले लोगों के लिए एकांतवास बेहतर रह सकता है. कार्य क्षेत्र की राजनीति से दूरी बनाएं. जरूर से ज्यादा किसी भी सहयोगी के मामले में हस्तक्षेप ना करें. इस समय किसी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बच कर रहे हैं.धीमी गति से किए गए कार्य की सफलता सुनिश्चित होती है. इस बात का ध्यान रखें.
स्वास्थ्य/Health: ज्यादा सोच मानसिक थकान दे सकती है. लंबे समय तक मोबाइल का प्रयोग आंखों में जलन की परेशानी बढ़ा सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance:स्थाई संपत्ति में लाभ के आसार बनते नजर आ रहे हैं. नए वाहन की खरीदी पर विचार कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: प्रेम में शब्दों से ज्यादा मौन असर डालता है.हमेशा सामने वाले की बात का जवाब देना आवश्यक नहीं होता है.संबंधों में साथी को आपके शांत व्यवहार को समझने का मौका दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं