Taurus Tarot Card Horoscope 15 July 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: आज भागदौड़ से दूर रहकर मानसिक शांति और आत्मचिंतन पर ध्यान देना आपके लिए लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में नए फैसलों की बजाय पुराने कामों को व्यवस्थित करना बेहतर रहेगा, जबकि आर्थिक मामलों में सुधार की दिशा में प्रयास करना उचित होगा. रिश्तों में धैर्य और एक-दूसरे को थोड़ा व्यक्तिगत समय देना संबंधों को संतुलित बनाए रखेगा.
व्यक्तिगत/Personal: दुनिया की भागदौड़ से दूर रहकर आराम करने की जरूरत महसूस कर सकते है. पारिवारिक झगड़ों और शोरगुल से खुद को दूर रखने का प्रयास करेंगे. आर्थिक मामलों में नया कदम उठाने की जगह सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं. इस समय मन में शांति और सुकून बना रहेगा. कुछ समय अकेले रहकर ईश्वर भक्ति में समय व्यतीत सकते हैं.
व्यवसायिक/Professional: कुछ कार्यों को लेकर नीरसता आ सकती है. इस समय किसी नई योजना पर कार्य न होने के कारण मन उदासीन हो सकता है. अपने पुराने कार्यों और फाइलों और कागजों को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगे. किसी महत्वपूर्ण फैसले पर निर्णय अभी कुछ समय के लिए टाल सकते हैं. किसी के निजी मामले में दखल ना दें. सार्वजनिक स्थल पर गलत भाषा का प्रयोग ना करें. तनाव से दूर रहने के लिए कुछ समय कार्यों से अवकाश ले सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health: मानसिक दवाब काम करने के लिए थोड़ा समय प्रकृति के निकट बिताए. मोबाइल और लैपटॉप का प्रयोग कम कर आंखों को राहत दें.
आर्थिक स्थिति/Finance: पैसों की कमी महसूस कर सकते हैं. आर्थिक संकट से बाहर निकलने का प्रयास करें.
रिश्ते/Relationship: रिश्ते में कुछ समय के लिए ठहराव आ सकता है. साथी के साथ बिना झगड़े के दूरी बना सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं