विज्ञापन

Taurus Tarot Card: करियर में नए अवसर मिलेंगे, धैर्य से दूर होंगी गलतफहमियां

Taurus Tarot Card Horoscope 13 July: The Hermit की ऊर्जा जीवन में नकारात्मक स्थिति से बाहर आने का प्रयास, करियर की साहसिक शुरुआत के लिए समय अनुकूल होने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के बारे में.

Taurus Tarot Card: करियर में नए अवसर मिलेंगे, धैर्य से दूर होंगी गलतफहमियां
आज मुश्किलों को नई संभावनाओं में बदल सकते हैं.

Taurus Tarot Card Horoscope 13 July 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: आज धैर्य और सकारात्मक सोच से कठिन परिस्थितियों पर धीरे-धीरे नियंत्रण पाया जा सकता है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे, जबकि आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा. रिश्तों में संवाद और आपसी समझ बनाए रखने से मन को सुकून मिलेगा.

व्यक्तिगत/Personal: यह समय जीवन में असुरक्षा, थकान और निराशा को बढ़ा सकता है. कुछ स्थितियों में खुद को अकेला और असहाय महसूस करेंगे. पारिवारिक समस्याओं का समाधान सही तरीके से ना हो पाने के कारण चिंता रहेगी. सीमित संसाधनों में कार्य पूरा न होने के कारण तनाव होगा. इस समय रिश्तों में आ रही गलतफहमियों को आसान तरीके से सुधारने की कोशिश करें. भाई बहनों के साथ आपसी समझ बढ़ेगी. 

व्यवसायिक/Professional: प्रशासन, शोध और तकनीकी क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी है. टीम मीटिंग में आपके सुझावों को महत्व मिल सकता है. नौकरी में स्थानांतरण मिलने की सूचना मिल सकती है.व्यवसाय में अटके हुए कार्य धीमी गति से शुरू हो सकते हैं. व्यवसाय में साझेदार के साथ शर्तें और कानूनी सलाह लेकर आगे बढ़े. यह समय करियर में साहसिक शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा. 

स्वास्थ्य/Health: एसिडिटी और कब्ज से दिनचर्या बिगड़ सकती है.समय पर खाना खाए और हल्की कसरत करें. पर्याप्त नींद लेना भी समस्याओं से दूर रखेगा. 

आर्थिक स्थिति/Finance: निजी संपत्ति को व्यवसाय में बदलने से लाभ प्राप्ति हो सकती है. किसी बड़ी योजना में निवेश कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship: अविवाहित लोगों की मुलाकात अचानक से किसी नए व्यक्ति से हो सकती है.किसी रोमांटिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrashbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com