Pisces Tarot Card Horoscope 12 August 2026 Meen Tarot Card Rashifal: पारिवारिक जीवन में तनाव ना बढ़ने देने का प्रयास करेंगे. आर्थिक स्थिति बिगड़ने से परिवार में अव्यवस्था हो सकती है. इस समय आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाकर परिवार के बजट में सुधार लाने का प्रयास करेंगे. बच्चों के साथ समय व्यतीत कर उनकी समस्याओं को सुने.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्यक्षेत्र में किसी के पक्षपात पूर्ण व्यवहार से प्रभावित हो सकते है. नई नौकरी की तलाश पर विचार कर सकते है. व्यवसाय में बदलाव लाने की स्थितियां अभी अनुकूल नहीं है. थोड़ा रुकना बेहतर रहेगा. किसी भी कार्य को जबरदस्ती पूरा करने का प्रयास न करें. उससे कार्य की सफलता प्रभावित हो सकती है. व्यर्थ में किसी से विवाद ना करें. दूसरों के निजी जीवन में बिना मांगे सलाह न दें.
स्वास्थ्य/Health:
मौसम के बदलाव से सर्दी खांसी हो सकती है. इसके चलते बुखार आने की संभावना भी रहेगी.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. मित्रों के साथ किट्टी डाल सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
दूर के सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है. परिवार में सुख शांति बनाए रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं