विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: अटके काम होंगे पूरे , घर की परेशानी होगी दूर

Virgo Tarot Card Horoscope 12 August:- Nine of cups की सकारात्मक ऊर्जा जीवन में सकारात्मक बदलाव की स्थिति, रूकावटों से दूर रहने के प्रयासों में सफलता और छोटी-बड़ी कुछ महत्वपूर्णकांक्षाओं के पूरे होने से जीवन में उत्साह वृद्धि की बात लेकर आ सकती है.

Virgo Tarot Card Rashifal: अटके काम होंगे पूरे , घर की परेशानी होगी दूर
कन्या राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 12 August 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मुद्दे को सुलझाने के कई विकल्प सामने आ सकते हैं. इस समय कुछ छोटी-बड़ी महत्वाकांक्षाओं के पूरा होने से जीवन में सकारात्मक बढ़ती नजर आएगी. संतान की उपलब्धि गर्वित कर सकती है. जीवनसाथी के व्यवहार में आया सकारात्मक बदलाव परिवार में सभी की खुशियों को दुगुना करेगा. पूर्व से चली आ रहे किसी विवाद की स्थिति से बाहर निकलेंगे. जीवन थोड़ी सी राहत और शांति महसूस कर सकते हैं. परिवार में किसी नन्हे सदस्य के आगमन की सूचना प्राप्त होगी. 

व्यवसायिक/ Professional:

अटके हुए और अधूरे कार्यों में गति आई नजर आएगी. कार्य क्षेत्र के वातावरण में सकारात्मकता और अनुशासन बढ़ने से सभी के कार्यों में आ रही रुकावटें खत्म हो सकती है. किसी ऐसे अधिकारी का स्थानांतरण अन्य विभाग में हो सकता है जिनकी राजनीति और पक्षपात पूर्ण व्यवहार से सभी लोगों को परेशानी बनी हुई है इस स्थिति में मानसिक राहत महसूस करेंगे व्यवसाय में किसी बड़े अनुबंध की प्राप्ति की सूचना उत्साहित कर देगी. इस अनुबंध को प्राप्त करने के लिए काफी समय से मेहनत करते आए हैं. अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उसमें शामिल शर्तों और आवश्यक बातों पर विचार अवश्य करें. विदेश में नौकरी की इच्छा पूरी होने की उम्मीद नजर आ रही है. 

स्वास्थ्य/Health:

कुछ समय से चले आ रहे त्वचा रोग में अब धीरे-धीरे राहत आती नजर आएगी. अत्यधिक दवाओं का सेवन ना करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

छोटी-छोटी जमा पूंजी से एक बड़ा निवेश करने पर विचार कर सकते हैं. इस निवेश में अच्छे लाभ प्राप्ति की संभावना नजर आ रही है. 

रिश्ते/Relationship:

ससुराल पक्ष के किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं . इस समय ससुराल पक्ष रिश्ते बेहतर होने की स्थिति बनी हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com