Taurus Tarot Card Horoscope 12 August 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: बीती बातों से दूरी बनाना मुश्किल हो सकता है. अतीत में हुआ कोई बड़ा हादसा बार-बार याद आने से लोगों से दूरी बना सकते हैं. इस समय स्थान परिवर्तन पर विचार करेंगे. इस समय पुरानी रुकावट दूर कर नई शुरुआत करने का मौका प्राप्त हो सकता है. अपनी बात स्पष्ट रूप से सबके सामने रख सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
अटके हुए कार्यों को पूरा करने में आ रही परेशानियों से मन में उदासी हो सकता है. अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं . व्यवसाय में नई रणनीति अपना कर प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ सकते हैं. नौकरी में उच्च अधिकारी से स्थान परिवर्तन या विभाग परिवर्तन की बात करेंगे. तर्क और समझदारी से किए गए कार्यों की तारीफ होगी. सोच में सकारात्मक लाएं और उलझे मामलों में सही निर्णय लें. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी की सफलता को सभी लोग जश्न के रूप में मनाएंगे.
स्वास्थ्य/Health:
आंखों में लालिमा और थकान महसूस कर सकते है. स्क्रीन टाइम को कम करें.आंखों पर ठंडे पानी के छींटें मारे.
आर्थिक स्थिति/Finance:
कुछ चीजों की ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं. ज्यादा ऑनलाइन खरीदारी पर ध्यान दें.
रिश्ते/Relationship:
भाई-भाभी के साथ अपने रिश्ते मधुर बनाने का प्रयास करेंगे. किसी के निजी जीवन में दखलअंदाजी ना करना आपको लोगों का प्रिय बना सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं