विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: बदलाव की ओर बढ़ेंगे कदम, काम में रखें सावधानी

Scorpio Tarot Card Horoscope 12 August:- Judgement की ऊर्जा अपने व्यवहार में निष्पक्षता और समझदारी लाने का प्रयास, दूसरों की गलतियों को अपने ऊपर हावी न होने देने की कोशिश और छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव से जीवन में उत्साह और उमंग बढ़ाने के प्रयास की बात लेकर आ सकती है.

Scorpio Tarot Card Rashifal: बदलाव की ओर बढ़ेंगे कदम, काम में रखें सावधानी
वृश्चिक राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 12 August 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: नए मकान के खरीदने पर विचार कर सकते हैं. अभी तक की स्थितियां के चलते  जीवन में बदलाव से बचते आए हैं. परिवार में किसी के विवाह की बातचीत शुरू हो सकती है. संतान की गतिविधियों और शिक्षा को अनदेखा न करें. परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों से किसी गंभीर विषय पर सलाह ले सकते हैं.कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे. अपने जीवन में हो रही समस्याओं को जीवनसाथी के साथ साझा न करना  परेशानी में डाल सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional:

पारिवारिक समस्याओं का असर कार्य क्षेत्र पर ना पड़ने दे. अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें .छोटी-छोटी सी बातों को लेकर सहकर्मियों और कर्मचारियों के साथ चिढ़ना लोगों को आपसे दूर कर सकता है. अपने व्यवहार में बचपने को छोड़कर गंभीरता लाइए. व्यवसाय में आगे बढ़ाने के लिए कुछ नए संपर्क के साथ संबंध बढ़ाने पर विचार करेंगे.अपने पुराने संपर्क को को लेकर किसी मनोरंजन यात्रा पर जा सकते हैं. इसका उद्देश्य रिश्तो में मजबूती लाना हो सकता है. कार्य क्षेत्र में आपसे ईर्ष्या करने वाले लोगों से बचकर रहे. अपनी किसी भी योजना की जानकारी उनके साथ साझा ना करें. 

स्वास्थ्य/Health:

कुछ समय से कमर में  बढ़ता दर्द परेशान कर रहा है. इस समय अपने बैठने और लेटने के तरीकों पर नजर रखेंगे. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

पुराने निवेशों का विश्लेषण कर सकते हैं. इससे लाभ प्राप्ति की स्थिति जोखिम के बारे में आसानी से समझा जा सकता है. 

रिश्ते/Relationship:

किसी मित्र का व्यर्थ में आपसे नाराज होना चढ़ा सकता है. सामने वाले को की गलती का एहसास करा सकते है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Vrashchik Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com