Sagittarius Tarot Card Horoscope 12 August 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: बार-बार किसी बात को लेकर दूसरे से रोक-टोक करना आपके लिए परेशानियां बढ़ा सकता है. इस बात के चलते परिवार के कुछ सदस्य नाराज हो सकते है. संतान की बिगड़ी गतिविधियों को लेकर कठोर हो सकते हैं. जिसके चलते सामने वाला चिढ़ सकता है. अनावश्यक खर्चो को लेकर परिवार के किसी सदस्य से बात करेंगे. सामने वाले के व्यर्थ और दिखावे में किए गए खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं. इस बात के चलते सामने वाला व्यक्ति नाराज हो सकता है.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्य क्षेत्र में दूसरों की नाराजगी की परवाह किए बिना अपने कार्यों को पूरा करें. सभी की अपेक्षाओं पर पूरा करना आपके कार्यों में रुकावट ला सकता है. किसी सहकर्मी से ज्यादा विवाद बढ़ने की स्थिति में उच्च अधिकारी के समक्ष अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने का प्रयास करें. बात-बात पर किसी को ताना ना मारे. दूसरे की कमजोरी का मजाक ना बनाएं. किसी के सामने अपनी कोई कमजोरी या निजी जीवन की बातों को ना आने दे. सामने वाला वक्त पड़ने पर आपकी किसी बात को आपके खिलाफ इस्तेमाल कर सकता है. अपने कार्यों को समय पर पूरा कर अतिरिक्त कार्यभार को न बढ़ने दे.
स्वास्थ्य/Health:
किसी से साथ गहमागहमी के कारण उच्च रक्तचाप काफी बढ़ सकता है. इस स्थिति में मन को शांत करने का प्रयास करें और पर्याप्त आराम ले.
आर्थिक स्थिति/Finance:
शेयर मार्केट में किसी योजना में निवेश करने से पूर्व उसके बारे में जानकारी ले सकते हैं. इस योजना में आगे चलकर अच्छा लाभ मिलने की स्थिति नजर आ रही है.
रिश्ते/Relationship:
पारिवारिक मामलों में हमेशा अपने विचार रखना आपके महत्व को कम कर सकता है.बिना जरूरत दूसरों को सलाह ना दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं