विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: काम मे आ सकती है रुकावट, सोच समझकर लें फैसलें

Libra Tarot Card Horoscope 12 August:- Five of swords की ऊर्जा दूसरों को अपने मामले में चाहे व्यावसायिक हो या पारिवारिक ना पड़ने देने का प्रयास, व्यर्थ के लोगों से दूरी बनाने की आवश्यकता और आर्थिक मामलों को लेकर सजगता और सूझबूझ की बात लेकर आ सकती है

Libra Tarot Card Rashifal: काम मे आ सकती है रुकावट, सोच समझकर लें फैसलें
तुला राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 12 August 2026 Tula Tarot Card Rashifal: पारिवारिक संपत्ति के विवाद के चलते भाई-बहनों के रिश्ते खराब हो सकते हैं. इस समय सतर्कता और सावधानी बनाए रखने का प्रयास करें. कोई बाहर व्यक्ति आपके रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ा सकता है. किसी की बातों में आकर गलत निर्णय न ले. बिना सच्चाई जाने किसी को गलत ठहरने का प्रयास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. जीवन साथी पर बेवजह शक ना करें. किसी छुपी हुई बात के सामने आने से परिवार में तनाव का माहौल हो सकता है.

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में सफलता कई लोगों को विरोध में खड़ा कर सकते हैं. इस बात के चलते आपके कार्यों में रुकावटें डालने का प्रयास किया जा सकता है. साझेदार के साथ अपने आपसी मतभेदों को आपस में सुलझाने का प्रयास करें. किसी भी बाहरी व्यक्ति के साथ अपने निजी और व्यावसायिक रिश्ते की चर्चा से बचें. सामने वाला किसी कमी का फायदा अपने लाभ के लिए उठा सकता हैं. किसी किसी पर संदेह होने की स्थिति में अच्छे से जांच पड़ताल करें. यदि समस्या का समाधान प्राप्त नहीं हो पा रहा है . तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ली जा सकती है. 

स्वास्थ्य/Health:

पैर के अंगूठे के हड्डी धीरे-धीरे बढ़ती नजर आ रही है. जिससे पांव में हल्का सा टेढ़ापन दिखाई दे सकता है. समस्या को बढ़ाने ना दें तुरंत परामर्श लें.

आर्थिक स्थिति/Finance:

अपने आर्थिक मामलों को किसी के साथ साझा ना करें. आमदनी और निवेशों से संबंधित सूचना गोपनीय रखें.

रिश्ते/Relationship:

करीब संबंधियों का हस्तक्षेप परिवार के निजी मुद्दों में ना  होने दे.इससे अपने मान सम्मान को बचाए रखेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com