विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: रिश्तों मे बढ़ सकता है तनाव , काम पर देना होगा ध्यान

Leo Tarot Card Horoscope 12 August:- Justice की ऊर्जा किसी गलतफहमी या गलत व्यवहार के चलते अपराधिक मामलों में फंसने की संभावना,अच्छे संस्थान में नौकरी प्राप्त करने में रुकावट और कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों की चालों से बचकर रहने की सतर्कता की बात लेकर आ सकती है.

Leo Tarot Card Rashifal: रिश्तों मे बढ़ सकता है तनाव , काम पर देना होगा ध्यान
सिंह राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 12 August 2026 Singh Tarot Card Rashifal: कार्यों को पूरा करते समय ध्यान केंद्रित रखें. पारिवारिक मामलों में सभी के विचारों को शामिल कर सही निर्णय लेने का प्रयास करें. किसी सदस्य के गलत व्यवहार के चलते कुछ करीबी संबंधियों से रिश्ते खराब हो सकते है. इन रिश्तों को सुधारने की पहल कर सकते है. पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति के साथ पारिवारिक सम्बन्ध बन सकते है. किसी गलत योजना में शामिल होने के कारण आपराधिक मुकदमा दर्ज हो सकता है. जिसके चलते काफी तनाव होगा. सामने वाले सदस्य को समझाने का प्रयास करेंगे. 

व्यवसायिक/ Professional:

पूर्व में किसी आपराधिक मुकदमे में नाम दर्ज होने के कारण अच्छी नौकरी की प्राप्ति होने में रुकावटें आ सकती है. इस समय किसी मित्र की सिफारिश पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं. व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी द्वारा कोई कानूनी मुद्दा खड़ा किया जा सकता है. इससे बचने के लिए अच्छे कानूनी मामलों के जानकार की सलाह ले सकते हैं. किसी भी अनुबंध या कागज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व सभी शर्तों को अच्छे से पढ़ें और समझे. गलत जगह पर किए गए हस्ताक्षर बड़ी परेशानी में फंसा सकते हैं. अपनी सतर्कता और सूझबूझ से कार्यों को बिना किसी परेशानी के पूरा किया जा सकता है. किसी भी कार्य  को पूरा करने में जल्दबाजी न करें. 

स्वास्थ्य/Health:

आंखों में कुछ समय से धुंधलापन आने के कारण लिखने पढ़ने में समस्या हो सकती हैं. इस समय चिकित्सा से आंखों की जांच करवाएं . 

आर्थिक स्थिति/Finance:

लालच में आकर किसी लॉटरी या सट्टेबाजी में पैसा ना फंसाए. इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है. 

रिश्ते/Relationship:

परिवार में लोगों के विचारों में परिवर्तन से थोड़ी खटपट हो सकती है. इस बात को ज्यादा बढ़ने ना दे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com