Cancer Tarot Card Horoscope 12 August 2026 Kark Tarot Card Rashifal: सही मौके सामने आने पर ज्यादा सोच विचार में समय न गंवाए, वरना अच्छे अवसर हाथ से निकाल सकते हैं. पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान जीवन पर हावी होने दे. कुछ निजी कार्यों को लेकर बनाई गई योजना सफल होती नजर आएगी. परिवार के बुजुर्ग लोगों के मार्गदर्शन से पारिवारिक व्यवस्था और अनुशासन को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे. आसपास की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें.कुछ लोग ईर्ष्यावश आपके कार्यों में रुकावट उत्पन्न करने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहें.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय में अचानक लाभ प्राप्त की स्थिति बन सकती है, लेकिन गलत या गैर कानूनी तरीके से फायदा प्राप्त करने से बचें. आयात- निर्यात में महत्वपूर्ण डील के बारे में पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें. ऐसे कार्य में जोखिम की संभावना बन रही है. उनसे संबंधित जानकारियां प्राप्त करने की आवश्यकता है. कार्य क्षेत्र में कार्यभार बढ़ने के कारण काफी अव्यवस्था हो सकती है जिसके चलते कुछ फाइलें और रिकॉर्ड इधर-उधर हो सकते हैं , या खो सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health:
गले में खराश और जुकाम के कारण नाक बंद होने से काफी बेचैनी हो सकती है. ठंडे और खट्टे पदार्थों का सेवन न करें. घरेलू उपचार से मिलेगी.
आर्थिक स्थिति/Finance:
परिवार में बच्चों के अच्छे संस्थान में दाखिले को लेकर अच्छा खासा खर्च हो सकता है. बच्चों की पढ़ाई को लेकर कंजूसी न करें.
रिश्ते/Relationship:
मार्केट के कुछ कार्यों को मित्र की सहायता से कर सकते है. इससे आपका ध्यान दूसरे जरूरी कार्यों पर रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं