विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: काम और परिवार को लेकर हो सकतें हैं परेशान, समझदारी से लेना होगा काम

Aries Tarot Card Horoscope 12 August : Page of cups किसी की सच्चाई जाने बिना गलत आरोप न लगाने का प्रयास, पुराने घर की बिक्री से प्राप्त धनराशि का उपयोग व्यावसायिक रूप में और व्यर्थ की बातों में अपनी ऊर्जा बर्बाद ना करने की बात लेकर आ सकती है.

Aries Tarot Card Rashifal: काम और परिवार को लेकर हो सकतें हैं परेशान, समझदारी से लेना होगा काम
मेष राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Aries Tarot Card Horoscope 12 August 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: पुराने घर को बेचने के लिए परिजनों से बातचीत कर सकते है. प्राप्त धन राशि का उपयोग किसी निजी संपत्ति को व्यावसायिक रूप देने में कर सकते है. संतान की जिद्द और बुरे व्यवहार से चिंतित हो सकते है. इस समय परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति से इस समस्या को लेकर बातचीत कर सकते है. खर्चों को कम करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद न करें. परिवार में सभी की जरूरत का ध्यान रखें . यदि कोई कमजोर है , तो उसका मजाक ना करें. बल्कि उससे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें.


 व्यवसायिक/ Professional:

किसी की मजबूरी का फायदा ना उठाएं. अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरे व्यक्ति की मदद ले सकते हैं. किसी पर भी बिना सच्चाई जान गलत आरोप ना लगाए . कार्यों को पूरा करते समय आ रही चुनौतियों का डटकर सामना करें. व्यर्थ की बातों में अपनी ऊर्जा बर्बाद ना करें. कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से रिश्ते अच्छे रखें. किसी सहयोगियों के साथ ज्यादा अंतरंगता आपके खिलाफ गलत बातें कर क्षेत्र में फैला सकती है. ऐसे रिश्तों को कार्य स्थल से दूर रखें. 

स्वास्थ्य/Health:

इस समय गर्मी और प्रदूषण से बचकर रहे. ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

लापरवाही के चलते पैसों का नुकसान हो सकता है. व्यवसाय में इस समय कोई बड़ा निवेश न करें. 

रिश्ते/Relationship:

परिवार में किसी कार्यक्रम की योजना बनाएंगे. सभी सदस्यों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Àaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com