Aquarius Tarot Card Horoscope 12 August 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: जीवन में कुछ कमी अनुभव करेंगे. सभी सुख सुविधाओं के होते हुए भी मानसिक शांति प्राप्त न होने से खुद को अकेला महसूस कर सकते है. इस समय किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन को नई दिशा दे सकती है. हमेशा पैसे के पीछे भागते रहने के विचारों को दूर करेंगे. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से नए लोगों से संपर्क बना सकते हैं. बच्चों की कलात्मक और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे. जो पीछे छूट गया उस बात का अफसोस ना करें.
व्यवसायिक/ Professional:
रुके हुए कार्यों में गति आएगी. व्यवसाय में अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है. साझेदारी के साथ नए अनुबंधों पर सहमति को लेकर चर्चा करेंगे. अपनी जरूरी फाइलों और रिकॉर्ड्स को व्यवस्थित करें. किसी महत्वपूर्ण जानकारी के लीक होने की संभावना बन रही है. किसी कर्मचारी पर संदेह होने की स्थिति को नजरअंदाज ना करें. आपकी सजगताऔर सूझबूझ ही आपके कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्ति का योग बनाएगी.
स्वास्थ्य/Health:
नुकीले या धारदार वस्तुओं का उपयोग करते समय सावधानी रखें. आवश्यक सुरक्षा उपकरण का उपयोग कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
किसी पुराने धन निवेश का अच्छा प्रतिफल प्राप्त होगा. किसी बड़े मॉल में दुकान खरीदने पर विचार कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
परिवार में किसी के विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आने से सभी लोग उत्साहित होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं