Virgo Tarot Card Horoscope 7 July 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: आज धैर्य, संयम और सकारात्मक सोच आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगी. कार्यक्षेत्र में लक्ष्य पर केंद्रित रहकर मेहनत करने से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी और भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचें. रिश्तों में संवाद, विश्वास और सम्मान बनाए रखने से पारिवारिक एवं व्यक्तिगत जीवन में मधुरता बनी रहेगी.
व्यक्तिगत/Personal: पारिवारिक मामलों में अपने उग्र स्वभाव पर काबू रखना जरुरी रहेगा. घर के सदस्यों के साथ गलत भाषा का प्रयोग ना करें. निवेश में बिना सोचे समझे कदम उठाने से नुकसान हो सकता है. कुछ नजदीकी रिश्तों में छोटी-सी बात को व्यर्थ में बड़ा न बनने दे. ठंडे दिमाग से सोच समझकर आगे कदम बढ़ाए. सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी से नए मौके और नए लोगों से जुड़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
व्यवसायिक/Professional: कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित करें.धीरे-धीरे आपकी मेहनत का अच्छा प्रतिफल मिलता नजर आएगा. कुछ पुराने उलझे हुए कार्यों में गति आने से राहत मिलेगी. युवाओं को करियर से जुड़े कुछ मामलों में समस्या का सामना करना पड़ सकता है. धैर्य और संयम बनाए रखें. जल्दबाजी में गलत कदम ना उठाएं. नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ नए कार्य करने पड़ सकते हैं. इस समय अपने क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है.
स्वास्थ्य/Health: भूख से अधिक खाना खाने की आदत पाचन संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकती है.समय पर और सीमित मात्रा में किया गया भोजन स्वास्थ्य को लाभ देता है.
आर्थिक स्थिति/Finance: गुस्से या जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक निर्णय न ले. किसी मित्र की बातों में आकर अपरिचित व्यक्ति को उधार ना दें.
रिश्ते/Relationship: प्यार और सम्मान से बने रिश्तो को महत्व दें.किसी करीबी पर शक होने की स्थिति में,उससे बातचीत कर मामले को सुलझाया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं