विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card: जल्दबाजी में फैसलों से बचें, कारोबार में बाहरी दखल बढ़ा सकती है परेशानी

Sagittarius Tarot Card Horoscope 7 July: Five of wands की ऊर्जा व्यर्थ के विवादों से खुद को दूर रखने का प्रयास, गलत निर्णय लेने से बचने की जरूरत की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के बारे में.

Sagittarius Tarot Card: जल्दबाजी में फैसलों से बचें, कारोबार में बाहरी दखल बढ़ा सकती है परेशानी
सही समय पर लिया गया निर्णय आज सफलता की मजबूत नींव रख सकता है.

Sagittarius Tarot Card Horoscope 7 July 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: आज धैर्य, संयम और समझदारी से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक साबित होंगे. जल्दबाजी और गुस्से में कोई भी फैसला लेने से बचें, क्योंकि इससे कार्यों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. व्यवसाय और आर्थिक मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह उपयोगी रहेगी. रिश्तों में मधुरता बनाए रखते हुए अपनी भावनाओं और जरूरतों के बीच संतुलन बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

व्यक्तिगत/Personal: अपनी अच्छी भाषा शैली से पड़ोसियों के साथ रिश्ते अच्छे रखेंगे. छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ों से दूर रहे. परिवार के किसी महत्वपूर्ण निर्णय में आपके विचारों को विशेष महत्व दिया जा सकता है. भावनाएं कभी-कभी अधिक गहरी होकर मानसिक बोझ बन सकती हैं. अपनी भावनाओं को मन पर हावी न होने दें. दूसरों को खुश करने की कोशिश में अपनी जरूरतों से समझौता न करें. 

व्यवसायिक/Professional: जल्दबाजी और जोश से कुछ फैसले गलत  हो सकते हैं. जिसके चलते कार्य में अपेक्षित सफलता प्राप्त होने में संदेह रहेगा. रुका लाभ या पैसों से जुड़ा अटका कोई कार्य पूरा होने से  राहत मिल सकती है. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के झगड़े में आपका नाम आ सकता है. इस समय अपने गुस्से पर काबू रखें. व्यवसाय में कुछ बाहरी लोगों की दखलअंदाजी मन को विचलित कर सकती है. कुछ अनुभवी व्यक्ति की सलाह से व्यवसाय में कुछ बदलाव लाने की चर्चा कर सकते हैं. इस समय व्यवसाय को अच्छा बनाने के सभी प्रयास आगे सफलता लेकर आएंगे. इस बात का आपको पूर्ण विश्वास है. 

स्वास्थ्य/Health: धूल और गंदगी के कारण खांसी और अस्थमा बढ़ सकता हैं. धूल, धुएं और गंदगी से खुद को बचाकर रखें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: परिवार के आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएं. पैसों का लेनदेन सूझबूझ और सावधानी से करें. 

रिश्ते/Relationship: संतान की उपलब्धि पर गर्वित होंगे. परिवार के अविवाहित सदस्य के विवाह के लिए चिंतित हो सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com