Surya Gochar 2023: माना जाता है कि हर ग्रह का किसी ना किसी राशि से खास संबंध होता है. वहीं, ग्रहों को मान्यतानुसार देव कहकर संबोधित किया जाता है, जैसे सूर्य देव, बुध देव, शुक्र देव और शनि देव आदि. इन ग्रहों की दशा और दिशा राशियों (Zodiac Signs) को भी प्रभावित करती है. किसी राशि पर इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है तो कुछ राशियों के लिए यह गोचर नकारात्मक भी हो सकता है. यहां जिन राशियों का जिक्र किया जा रहा है उनपर सूर्य गोचर (Sun Transit) का बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इन राशियों का भाग्योदय भी हो सकता है.
सूर्य गोचर का राशियों पर प्रभाव | Surya Gochar Effects On Zodiac Signs
धनु राशि
माना जा रहा है कि धनु राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य और शनि देव (Shani Dev) की तीसरे भाव में युति बन रही है. इस चलते इस राशि के जातकों के जीवन में मुनाफा पाने की संभावना बढ़ रही है. इस राशि को आर्थिक और मानसिक रूप से मजबूती भी मिल सकती है. पारिवारिक सहयोग बढ़ने के भी आसार हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
सूर्य देव (Surya Dev) और शनि देव की सिंह राशि के जातकों की कुंडली के सातवें भाव में युति बन रही है. इसका शुभदायी फल इस राशि के जातकों को मिलेगा. इसके अतिरिक्त वैवाहिक जीवन पर असर पड़ेगा और संबंधों में सुधार हो सकेगा. अविवाहित जातकों के रिलेशनशिप पर भी अच्छा असर पड़ सकता है. व्यापार और कामकाज में धनलाभ होने के संकेत है. जीवन में खुशहाली आ सकती है और अविवाहित लोगों की शादी होने के आसार बढ़ सकते हैं.
मिथुन राशिसूर्य और शनि की इस राशि के नौंवे भाव में युति बन रही है. इस चलते मिथुन राशि के जातकों की किस्मत बदलने के आसार हैं. इन लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा. व्यापार से जुड़े यातायात के योग बन रहे हैं. यात्रा सफल होगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. इसके साथ ही, परीक्षार्थियों के अच्छे दिन आते हुए माने जा रहे हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं