विज्ञापन

साल 2027 में लगेंगे 5 ग्रहण, जानें सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तारीख, भारत में दिखेंगे या नहीं

साल 2027 में एक-दो नहीं, बल्कि कुल पांच ग्रहण लगने वाले हैं. इनमें दो सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण होंगे. आइए जानते हैं कि साल 2027 में कब-कब ग्रहण लगेगा, कौन सा ग्रहण भारत में दिखाई देगा और सूतक काल को लेकर क्या नियम रहेंगे-

साल 2027 में लगेंगे 5 ग्रहण, जानें सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तारीख, भारत में दिखेंगे या नहीं
साल 2027 में लगेंगे 5 ग्रहण
(Photo Credit: NDTV)

ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में ग्रहण को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण को लेकर कई नियम बताए गए हैं. वहीं, नए साल यानी साल 2027 में एक-दो नहीं, बल्कि कुल पांच ग्रहण लगने वाले हैं. इनमें दो सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण होंगे. ग्रहण के समय सूतक काल, पूजा-पाठ और खानपान को लेकर कई तरह की मान्यताएं रहती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2027 में कब-कब ग्रहण लगेगा, कौन सा ग्रहण भारत में दिखाई देगा और सूतक काल को लेकर क्या नियम रहेंगे- 

फरवरी में लगेगा साल का पहला ग्रहण

साल 2027 का पहला ग्रहण 6 फरवरी को लगेगा. ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. इस दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाएगा, लेकिन सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाएगा. हालांकि, भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा.

फरवरी में ही लगेगा चंद्र ग्रहण

21 फरवरी 2027 को साल का दूसरा ग्रहण लगेगा. ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. इस स्थिति में पृथ्वी की बाहरी छाया चंद्रमा पर पड़ती है. इससे चंद्रमा की चमक थोड़ी कम हो जाती है. ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा. ग्रहण 21 फरवरी को सुबह 2 बजकर 42 मिनट से 2 बजतर 45 मिनट पर शुरू होकर सुबह 6 बजकर 43 मिनट के आसपास समाप्त हो सकता है.

जुलाई में लगेगा तीसरा ग्रहण

18 जुलाई 2027 को साल का तीसरा ग्रहण लगेगा. ये भी उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. इस दौरान पृथ्वी की हल्की छाया चंद्रमा पर पड़ेगी. इसके कारण चंद्रमा की रोशनी में मामूली बदलाव देखने को मिलेगा.

अगस्त में दिखेगा साल का सबसे खास सूर्य ग्रहण

2 अगस्त 2027 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा. इसे साल की सबसे खास खगोलीय घटनाओं में गिना जा रहा है. इस दौरान चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा. जिन जगहों पर पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वहां दिन में कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाएगा. ग्रहण स्पेन, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र और सऊदी अरब समेत कई देशों में दिखाई देगा. भारत में इसकी आंशिक दृश्यता रहेगी. यानी देश के कुछ हिस्सों में सूर्य का कुछ भाग ढका हुआ दिखाई दे सकता है.

अगस्त में लगेगा साल का आखिरी ग्रहण

17 अगस्त 2027 को साल का पांचवां और आखिरी ग्रहण लगेगा. ये भी उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. 

ग्रहण के दौरान कब लगता है सूतक काल?

हिंदू धर्म में ग्रहण के साथ सूतक काल का भी विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. वहीं, चंद्र ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले सूतक शुरू माना जाता है. इस अवधि में पूजा-पाठ, मंदिरों में दर्शन, शुभ और मांगलिक कार्यों को लेकर कई नियमों का पालन किया जाता है. कई परिवारों में सूतक के दौरान भोजन बनाने और खाने से भी परहेज किया जाता है. हालांकि, धार्मिक मान्यता के अनुसार सूतक काल तभी मान्य होता है, जब ग्रहण उस स्थान पर दिखाई दे रहा हो. आसान भाषा में कहें, अगर भारत में ग्रहण नजर आता है, सूतक काल केवल तब ही मान्य रहेगा. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- घर में किस जगह रखना चाहिए मोर पंख? एस्ट्रोलॉजर ने बताए मोर पंख के टोटके
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com