• होम
  • ज्योतिष
  • वास्तु के अनुसार गाय को इन 3 दिन जरूर खिलाएं रोटी, दूर होंगे सारे कष्ट

वास्तु के अनुसार गाय को इन 3 दिन जरूर खिलाएं रोटी, दूर होंगे सारे कष्ट

Vastu Tips for home: अगर कुंडली में किसी तरह का कोई दोष है और उसे दूर करना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्रों के अनुसार जान लें किस दिन गाय को रोटी खिलाना शुभ होगा.

Edited by Updated : September 07, 2023 7:40 AM IST
वास्तु के अनुसार गाय को इन 3 दिन जरूर खिलाएं रोटी, दूर होंगे सारे कष्ट
Vastu tips: वास्तु के अनुसार इस दिन खिलाएंगे गाय को रोटी तो मिलेगा शुभ संकेत.
FacebookTwitterWhatsAppInstagramLinkedinKoos

Vastu Tips: हिंदू धर्म में गाय को मां के समान पूजा माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार गाय को रोटी खिलाने से कई रोग- दोष दूर होते हैं. घर - परिवार में सुख शांति बनी रहती हैआ और लाभ की प्राप्ति होती है. यह भी कहा जाता है कि घर की पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए. अगर आपकी भी कुंडली में कोई दोष है या परिवार में सुख शांति की कमी है, तो जान लें गाय को रोटी खिलाने का सबसे सही दिन.

तुलसी के पौधे में कलावा या लाल धागा बांधने से देवी लक्ष्मी की बनी रहती है कृपा

ये 3 दिन खिलाएं गाय को रोटी | Best days to Feed Cow

रविवार को खिलाएं गाय को रोटी

वास्तु शास्त्रों के अनुसार रविवार के दिन गाय को रोटी खिलाने से हमारे कई ग्रह कट जाते हैं. रविवार को सूर्य भगवान की पूजा अर्चना की जाती है और अगर किसी की कुंडली में सूर्य से जुड़ा दोष है तो वह खत्म हो जाता है. साथ ही शरीर में ऊर्जा का संचार होता है.

u8on701

गुरुवार के दिन खिलाएं गाय को रोटी 

अगर आप गुरुवार को गाय को रोटी खिलाते हैं तो इससे आपका विकास होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है कि गुरुवार का संबंध बृहस्पति भगवान से होता है. यानी अगर आप बृहस्पतिवार को गाय को रोटी खिलाते हैं तो आपका बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है.

mlehkeo8

शनिवार को खिलाएं गाय को रोटी

ऐसे कुछ विशेष दिन होते हैं जब गाय को रोटी खिलाई जाए तो बहुत फायदा होता है. उन दिनों में से एक है शनिवार का दिन. इस दिन अगर कोई व्यक्ति गाय को रोटी खिलाता है तो उसका शनि ग्रह कट जाता है. इस दिन अगर काली गाय को रोटी खिलाई जाए तो ज्यादा फायदा होता है. (प्रस्तुति - रौशनी सिंह)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)