विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: संतान की नकारात्मक सोच से आहत, पारिवारिक संपत्ति का विवाद, जीवन में संतुलन

Scorpio Tarot Card Horoscope Today 05 May: The Star की ऊर्जा और उत्साह नए कार्य की शुरुआत,आलस्य और लापरवाही के चलते कार्यों में रुकावट, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता को लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal: संतान की नकारात्मक सोच से आहत, पारिवारिक संपत्ति का विवाद, जीवन में संतुलन

Scorpio Tarot Card Horoscope Today 05 May Vrashchik Tarot Card Rashifal: घर के वरिष्ठ सदस्य की किसी बात को लेकर असंतोष हो सकता है. आलस्य और लापरवाही के चलते कुछ बनते हुए कार्यों में रुकावट आ सकती है. संतान की नकारात्मक सोच मन को विचलित कर सकती है. पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है. सामने वाला पक्ष किसी बाहरी व्यक्ति से इस मामले में सलाह ले सकता है, जिससे पारिवारिक मामला के और गंभीर होने की संभावना हो सकती है.

यदि कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हैं, तो आगे आने वाले अच्छे मौकों का फायदा उठाया जा सकता है. व्यक्तिगत जीवन में कोई बड़ी परेशानी आ सकती है. इस स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें. नई परियोजनाओं को थोड़े समय के लिए टाल दें. इस समय शुरू किए कार्य में अच्छी सफलता प्राप्ति होना मुश्किल हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे. जीवन में संतुलन बनाएं. निजी बातों को साझा न करें.

किसी कार्य को शुरू करने के प्रयास सफल होंगे. नए रिश्ते बन सकते है. किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात अच्छा फायदा करा सकती है. किसी का आपके वैवाहिक या प्रेम सम्बन्ध के मामलों में दखल देना गुस्सा दिला सकता है, जिसके कारण व्यवहार चिड़चिड़ा हो सकता है. सामने वाले के व्यवहार को अपने अनुसार बदलने की कोशिश सफल हो सकती हैं. छोटी-छोटी बातों को लेकर सामने वाले को शर्मिंदा न करें. पुरानी गलतियों का दोहराव न करें.

स्वास्थ्य: गले में खराश और संक्रमण होने के कारण बुखार आ सकता है. गर्म चीजों का सेवन करें.

आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में लगा पैसा फंस सकता है. थोड़ा सोच समझकर पैसा किसी योजना में लगाएं.

रिश्ते: जीवनसाथी की कार्यों में दखलंदाजी आपको परेशान कर सकती हैं. 

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Vrashchik Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Scorpio Rashifal 05 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Scorpio, Tarot Card Daily Horoscope Vrashchik, Aaj Ka Rashifal, 05 May Rashifal, 05 May Horoscope, आज का राशिफल 05 मई का राशिफल, Scorpio Tarot Card Horoscope Today 05 May 2026, Vrashchik Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com