विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal:नकारात्मक सोच वाले लोगों से सीमित दोस्ती, सफलता प्राप्ति के लिए मार्गों का चयन

Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 04 May: The Star की ऊर्जा विवादों से दूर रहने की ऑन नकारात्मकता से दूरी, बात की गंभीरता का आकलन और अन्य वैकल्पिक मार्ग पर विवेक करने की आवश्यकता बता सकती है. आइए जानते है,धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal:नकारात्मक सोच वाले लोगों से सीमित दोस्ती, सफलता प्राप्ति के लिए मार्गों का चयन

Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 04 May Dhanu Tarot Card Rashifal: इस समय अपने आसपास के वातावरण को समझने का प्रयास करें. कुछ ऐसे लोग जिनके विचारों में काफी अधिक नकारात्मकता बनी हुई है. उनके साथ अपने रिश्तों को सीमित करें. संभव है कि, किसी व्यक्ति के साथ कार्य शैली को लेकर विवाद हो जाए. ऐसी स्थिति में सामने वाले को कोई गलत प्रतिक्रिया न दें. इससे बात ज्यादा गंभीर हो सकती है.

अपने आसपास के वातावरण में नकारात्मकता को दूर करके सकारात्मकता लाने की कोशिश कर सकते हैं. इस समय किसी कार्य को लेकर दुविधाग्रस्त हो सकते हैं. इस कार्य की सफलता आगे की भविष्य को प्रभावित कर सकती है. इस कारण चिंतित हो सकते हैं. संभव है कि, सफलता प्राप्त करने का रास्ता आसान न होने के कारण किसी अन्य वैकल्पिक मार्ग पर चलने पर विचार कर सकते हैं.

इस बात से सचेत रहे कि, वैकल्पिक मार्ग अनैतिकता की तरफ न ले जाएं. ऐसी स्थिति में कार्य के सही और गलत तरीके से पूर्ण करने को लेकर दुविधा हो सकती हैं. ऐसी स्थिति में आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ली जा सकती है, साथ ही अपनी भावनाओं पर नियंत्रण और वास्तविकता के प्रति सावधानी रखना भी जरूरी है. इस समय मनोबल और आत्मविश्वास में मजबूती लाने की आवश्यकता महसूस करेंगे, जिससे सामने आ रही किसी भी चुनौती का अच्छे से सामना किया जा सके.

स्वास्थ्य: शारीरिक थकान नींद को प्रभावित कर सकती है. औषधि की जगह घरेलू नुस्खे आजमा सकते है.

आर्थिक स्थिति: यह समय आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अच्छा है. थोड़े से ही श्रम से किसी कार्य में अच्छा लाभ प्राप्त कर पाएंगे.

रिश्ते: यात्रा के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ आगे चलकर अपने पारिवारिक संबंध जोड़ लें.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Sagittarius Rashifal 04 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Sagittarius, Tarot Card Daily Horoscope Dhanu, Aaj Ka Rashifal, 04 May Rashifal, 04 May Horoscope, आज का राशिफल 04 मई का राशिफल, Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 04 May 2026, Dhanu Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com