Virgo Tarot Card Horoscope Today 14 May 2026, Kanya Tarot Card Rashifal:- जमीन की खरीद फ़रोख्त से जुड़े किसी भी काम में बहुत सावधानी बरते हैं. नजदीकी मित्रों और संबंधियों के साथ रिश्तों में खटास न आने दें. अपनी मनोदशा पर काबू रखें. प्रियजनों की भावनाओं की कदर करें. किसी के साथ ऐसा कोई व्यवहार ना करें, जिससे सामने वाले को दु:ख पहुंचे.
आर्थिक मामलों में जल्दबाजी की जगह गंभीरता से विचार करें. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. किसी के विचारों से प्रभावित होकर अपने निर्णय में बदलाव न लाएं. जरूरत पड़ने पर अनुभवी व्यक्ति से सलाह ली जा सकती है. विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते है. सही चयन करें.
व्यवसायिक :- व्यवसाय में बड़े निवेश से पहले सभी जरूरी जानकारियां एकत्र करें. नई नौकरी के लिए जल्दबाजी न करें. स्थानांतरण की इच्छा रखने वाले लोगों को कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है. किसी भी स्थिति में कार्य करते समय हड़बड़ीपन न दिखाएं. इससे कार्य की अपेक्षित सफलता प्राप्त होने में संदेह होगा.
कुछ समय अनुभवी लोगों के साथ बिताने से आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में स्पष्टता बनी रहेगी. अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ना लें. उच्च अधिकारियों के साथ किसी योजना से संबंधित विचार विमर्श कर सकते हैं. किसी कार्य को लेकर यात्रा हो सकती है. संभव है इस यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ जाए.
स्वास्थ्य:- आंखों में जलन या थकान महसूस हो सकती है. कम रोशनी में पढ़ने या काम करने से बचें. जरूरत पड़ने पर आंखों पर ठंडे पानी के छींटें मार सकते है.
आर्थिक स्थिति:- आर्थिक मामलों के निर्णय सोच समझ कर लें. किसी पुराने मित्र की आर्थिक मदद व्यापार को आगे बढ़ाने में ले सकते हैं.
रिश्ते:- रिश्तों में मर्यादा बनाए रखें. किसी के भी साथ बदसलूकी या बुरा व्यवहार ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं