विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal:- आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव, कानूनी मामलों में सावधानी

Sagittarius Tarot Card Horoscope 15 May:- Seven of cups की ऊर्जा भविष्य की योजनाओं की गोपनीयता बनाए रखने, कार्य क्षेत्र में समझदारी बनाए रखने और सुख और शांति की अनुभूति की बात कर सकती है. आइए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal:- आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव, कानूनी मामलों में सावधानी

Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 15 May 2026, Dhanu Tarot Card Rashifal:- आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ झुकाव बढ़ सकता हैं. इस समय ऐसा महसूस हो सकता हैं, जैसे कुछ आंतरिक शक्तियां आपकी सहायता कर रही हो. इस बात से सुख और शांति की अनुभूति हो सकती है.

कानूनी मामलों में सावधानी रखें. किसी मामले में कानूनी सलाहकार की मदद के सकते है. वैवाहिक सम्बन्धों में किसी पारिवारिक बात को लेकर तनाव हो सकता है. व्यर्थ के प्रेम सम्बन्धों में समय बर्बाद न करें.

व्यवसायिक:- कार्य क्षेत्र में इस समय कुछ बदलाव होते नजर आ सकते हैं. किसी अधिकारी की नाराजगी के चलते कुछ गंभीर आरोप लग सकते हैं. संभव है कि, जिसके चलते आपराधिक मामले में नाम शामिल हो जाए. ऐसी स्थिति में सामने वाले से सुलह करना बेहतर रहेगा. अधिकारी से स्थानांतरण की बात भी के सकते है. आगे भविष्य की अपनी योजनाओं को लोगों से साझा न करें.

स्वास्थ्य: धूप और धूल के कारण चेहरे पर कील-मुंहासे और एलर्जी हो सकती है. ज्यादा औषधि के सेवन की जगह प्राकृतिक चीजों से उपचार करें.

आर्थिक स्थिति: अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा ऐसे कार्यों के लिए निकल सकते हैं, जो असहाय और जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए होगा. 

रिश्ते: बार-बार यदि किसी रिश्ते में सुधार करने की जरूरत पड़ रही हो, तो बेहतर है,कि उस रिश्ते को खत्म ही कर दिया जाएं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com