Libra Tarot Card Horoscope Today 15 May 2026,Tula Tarot Card Rashifal:- पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर सत्य से मुंह मोड़ना जीवनसाथी के साथ रिश्ते खराब कर सकता है. ऐसी स्थिति में सोच समझकर निर्णय लें. परिजनों के बीच संतुलन बनाकर रखें.
कुछ फैसलों को लेते समय दिल और दिमाग दोनों का सही तालमेल बनाना जरूरी हो सकता है, तभी रिश्तों के बीच मधुरता और वातावरण में संतुलन बनाया जा सकता है. नई संपत्ति की खरीद को लेकर हुआ विवाद खत्म हो सकता है.
व्यवसायिक:- कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी को ईर्ष्या के चलते स्थितियां कुछ ऐसी बन सकती हैं. जहां न तो जीत नजर आएगी और न ही हार. इस स्थिति में परिस्थिति से समझौता करना ही बेहतर विकल्प होगा.
संभव है कि, कुछ नियमों में बदलाव के चलते कार्य स्थल पर कुछ समझौते करने पड़े. ये भी हो सकता है कि, इन समझौतों को करना सभी के हित में हो. इस समय धैर्य और शांति बनाए रखें. वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें. यदि कोई झगड़ा पहले ही सुलझ चुका है, तो उसको फिर से न बढ़ने दें.
स्वास्थ्य: रक्तचाप और मधुमेह की नियमित जांच कराएं. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है.
आर्थिक स्थिति: बड़े निवेश करते समय उससे जुड़ी पूरी जानकारी आगे के नुकसान से बचा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं