Capricorn Tarot Card Horoscope Today 20 May 2026, Makar Tarot Card Rashifal:- किसी नए स्थान पर जा सकते हैं. अतीत में हुए हादसों के चलते वर्तमान स्थान से दूर जाने की तैयारी कर सकते हैं. संभव है कि नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण की प्राप्ति हो जाए. इस समय स्थानांतरण से परिवार का कोई भी सदस्य संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है. बच्चों के साथ उनकी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बारे में बातचीत कर सकते हैं. नए स्थान पर लोगों से मेल-जोल बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं.
व्यवसायिक:- किसी सरकारी योजना में धन लगाने के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. नए स्थान पर स्थानीय लोगों से वहां के वातावरण और लोगों के बारे में सकते हैं. कुछ पुराने व्यवसायिक संपर्कों का उपयोग कर सकते हैं. अधिकारियों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच समझकर करें. किसी को आपको अपमानित करने का मौका न दें. इस समय कार्यभार मन मुताबिक रहने से सुकून रहेगा.
स्वास्थ्य:- मौसम के अनुकूल आहार और दिनचर्या रखें. योगा और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें.
आर्थिक स्थिति:- अनावश्यक खर्चों को सीमित करें. संपत्ति की खरीदी से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है.
रिश्ते:- जीवनसाथी की समझ और भावनात्मक लगाव रिश्ते में मधुरता और मजबूती ला सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं