Capricorn Tarot Card Horoscope Today 15 May 2026, Makar Tarot Card Rashifal:- आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें. इस समय आसपास के लोगों वातावरण और गतिविधियों से सावधानी रखें. किसी की कूटनीति का शिकार न हो. परिवार का कोई सदस्य किसी बड़ी बात को सभी से छिपा सकता है.
किसी पुरानी संपत्ति से संबंधित सभी दस्तावेजों या कागजातों को व्यवस्थित रखें. अपने करीबी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें. बिना पढ़े किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर न करें. किसी समस्या के होने पर परिजनों से साझा कर सकते हैं. इससे समस्या को सुलझाने में आसानी रहेगी.
व्यवसायिक: रुके हुए कार्यों में गति आती हुई देख सकते हैं. छोटे-छोटे कार्य जो काफी समय से अपूर्ण पड़े हुए थे. वह भी आप पूरे होने की कगार पर आ सकते हैं. कुछ सकारात्मक परिवर्तन कार्य क्षेत्र में आ सकते हैं, जिससे अपनी कार्य शैली को पहले से बेहतर बनाने में मदद मिल सकेगी.
इस समय पूरा ध्यान अपने कार्य की तरफ केंद्रित करें. जरा सा भी भटकाव आपके कार्यों में को पूरा करने विलंब कर सकता है. किसी को स्वयं का फायदा न उठाने दे. जमीन जायदाद से जुड़ी कोई भी सौदेबाजी करने से पहले दस्तावेजों की अच्छे से जांच पड़ताल कर ले, जिससे निकट भविष्य में किसी ऐसी स्थिति में न फंस जाएं, जो कि आपके लिए अच्छी ना हो.
स्वास्थ्य: कुछ समय से खाना खाते समय गले में तकलीफ हो सकती है. इस बात के चलते जल्द ही चिकित्सक से मिल सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: नए घर को खरीदने के लिए धन की व्यवस्था कर सकते हैं. इसके लिए पिता से भी सहायता प्राप्त करने की कोशिश करेंगे.
रिश्ते: रिश्तों में बनावटीपन और दोहरा चरित्र रिश्तों की गरिमा और मर्यादा को भंग कर देता है. रिश्तों में ईमानदारी ही एकमात्र रास्ता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं