विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: अनावश्यक आवाजाही से परहेज, नए रोजगार या साक्षात्कार के अवसरों की प्राप्ति

Aries Tarot Card Horoscope 19 May: The Hanged Man की ऊर्जा कार्यों को सावधानी से करने, जीवन में नए बदलाव आने और जल्दबाजी न करने का सुझाव दे सकती है. आइए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे.

Aries Tarot Card Rashifal: अनावश्यक आवाजाही से परहेज, नए रोजगार या साक्षात्कार के अवसरों की प्राप्ति

Aries Tarot Card Horoscope Today 19 May 2026, Mesh Tarot Card Rashifal: ईश्वर पर आस्था और विश्वास आगे बढ़ने में मार्गदर्शन का कार्य करता है. परिवार के सहयोग से किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है. दिनचर्या को व्यवस्थित कीजिए. इस समय अनावश्यक आवाजाही से परहेज रखें. अपनी बात और व्यवहार में सावधानी रखना जरूरी है. सोच को सीमित न रखें, लेकिन कार्यों को लेकर जल्दबाजी भी न करें. किसी खास दोस्त से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते है. 

व्यवसायिक :- नए रोजगार या साक्षात्कार के अच्छे मौके प्राप्त हो सकते है. योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे, तो परिणाम अच्छे ही प्राप्त होंगे. गलत संगति से बच कर रहें. बेवजह ही किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. कार्य क्षेत्र में आए नए अधिकारी काफी बदलाव लेकर आ सकते हैं. नए नियमों और कार्य करने के तरीके में आए बदलाव थोड़ा परेशान कर सकते हैं. ऐसे में तनाव बढ़ सकता है. 

स्वास्थ्य:- बढ़ते वजन के चलते पैरों में काफी दर्द बढ़ सकता है. नियमित दिनचर्या में व्यायाम, योगा या कोई शारीरिक गतिविधि को शामिल करें.

आर्थिक स्थिति:- पूर्व में किए निवेशों के अच्छे प्रतिफल मिल सकते है. नए वाहन की खरीदी पर विचार कर सकते है. 

रिश्ते:- जीवनसाथी के मित्रों के साथ रिश्ते बेहतर कर सकते है. पड़ोसियों के साथ रिश्ते सुधारें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com