विज्ञापन
11 minutes ago

Rashifal LIVE, 31 May 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है. ये बदलाव करियर से लेकर पारिवारिक मामलों में नजर आ सकते हैं. चंद्रमा के वृश्चिक राशि में बने रहने से आज का दिन हर राशि के लिए भावनात्मक गहराई, आत्ममंथन और छिपी हुई रणनीतियों को बाहर लाने का समय होगा. किसी राशि को समाज में बड़ा मान-सम्मान मिलेगा, तो वहीं कुछ को अपना पुराना अटका हुआ धन वापिस मिल सकता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...

मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल जानने के लिए जुड़े रहिए NDTV के साथ.
 

Aaj ka Rashifal 31 May 2026 LIVE: 31 मई मकर राशि का राशिफल

दिन की शुरुआत में आपको किसी पुराने प्रयास का लाभ मिल सकता है. रुका हुआ धन मिलने या किसी अधूरे कार्य के पूरा होने की संभावना है. मित्रों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में प्रगति का संकेत देता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और भविष्य की योजनाओं को गति मिल सकती है. 

Rashifal 31 May 2026 LIVE: 31 मई धनु राशि का राशिफल

दिन की शुरुआत में मन में कई प्रकार की चिंताएं या भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है. आप किसी पुराने कार्य या निर्णय के परिणामों पर अधिक सोच सकते हैं. खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतें. विदेश से जुड़े कार्यों या दूर स्थान की योजनाओं में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिल सकते हैं. हालांकि परिणाम तुरंत नहीं मिलेंगे, लेकिन प्रयास जारी रखना लाभकारी रहेगा.

Rashifal 31 May 2026 LIVE: 31 मई वृश्चिक राशि का राशिफल

वृश्चिक राशि के लोग आज अपने जीवन के कई पहलुओं पर गहराई से विचार कर सकते हैं और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में रहेंगे. दिन की शुरुआत में आप खुद को अधिक केंद्रित और गंभीर महसूस करेंगे. किसी पुराने कार्य को पूरा करने का अवसर मिल सकता है. आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं.

Rashifal 31 May 2026 LIVE: 31 मई तुला राशि का राशिफल

आज तुला राशि के लोगों का ध्यान मुख्य रूप से आर्थिक स्थिरता और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर केंद्रित रहेगा. किसी वित्तीय योजना या बजट को लेकर मन में स्पष्टता बढ़ेगी. अगर आप लंबे समय से किसी आर्थिक निर्णय को टाल रहे थे, तो आज उस पर विचार करने का दबाव महसूस हो सकता है. हालांकि जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें.

Rashifal 31 May 2026 LIVE: 31 मई कन्या राशि का राशिफल

दिन की शुरुआत में कन्या राशि के जातक अपने कार्यों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे. आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. परिवार में छोटे भाई-बहनों या करीबी रिश्तेदारों से सहयोग मिल सकता है. सामाजिक जीवन में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे. प्रेम संबंधों में संवाद की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी.

Rashifal 31 May 2026 LIVE: 31 मई सिंह राशि का राशिफल

दिन की शुरुआत में सिंह राशि के जातक कुछ घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर चिंतित रह सकते हैं. कार्यक्षेत्र में भी मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. किसी वाहन या घरेलू वस्तु से संबंधित खर्च संभव है. प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Rashifal 31 May 2026 LIVE: 31 मई कर्क राशि का राशिफल

कर्क राशि के जातकों का किसी पुराने रिश्ते या यादों का प्रभाव मन पर रह सकता है. प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी, लेकिन अत्यधिक भावुकता से बचना जरूरी होगा. अगर आप कला, लेखन, संगीत या डिजाइन से जुड़े हैं, तो यह दिन आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें.

Rashifal 31 May 2026 LIVE: 31 मई मिथुन राशि का राशिफल

मिथुन राशि के लिए आज का दिन थोड़ा मेहनत और सावधानी वाला रह सकता है. ऑफिस में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. कोई पुराना बकाया या भुगतान आपको मानसिक रूप से राहत दे सकता है. प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए संवाद में स्पष्टता रखें.

Rashifal 31 May 2026 LIVE: 31 मई वृषभ राशि का राशिफल

वृषभ राशि के जातक दिन की शुरुआत में अपने संबंधों को लेकर अधिक गंभीर और भावुक महसूस करेंगे, जिससे जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होने पर भी बातचीत से शांतिपूर्वक समाधान निकल जाएगा. कार्यस्थल पर साझेदारी वाले कार्यों में अत्यधिक सावधानी बरतें. व्यापार में किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचें. स्वास्थ्य के लिहाज से गले में तकलीफ या नींद की कमी परेशान कर सकती है.

Rashifal 31 May 2026 LIVE: 31 मई मेष राशि का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन गहरे आत्ममंथन, आर्थिक सतर्कता और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आज आपकी राशि से अष्टम भाव में स्थित रहेंगे. दिन की शुरुआत से ही आपको थोड़ा आंतरिक दबाव या अनिश्चितता महसूस हो सकती है, जिससे महत्वपूर्ण निर्णय लेने में थोड़ी कठिनाई आएगी.

Astrology LIVE: आज का अशुभ समय

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल शाम 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक, यमगंड दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 2 बजकर 3 मिनट तक और गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 46 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.

Astrology LIVE: आज का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार आज का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 37 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक रहेगा.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com