Rashifal, 2 June 2026: आज की ग्रहों की चाल करियर में नई ऊंचाइयों, धन के बेहतर प्रबंधन और प्रभावशाली सामाजिक संपर्कों की ओर संकेत कर रही है. चंद्रमा का धनु राशि में संचार आज आपके भीतर के ज्ञान को जागृत करेगा, जिससे न केवल आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, बल्कि आप कठिन निर्णयों को भी रचनात्मकता के साथ सुलझा पाएंगे. सितारों की इस ऊर्जावान स्थिति का सीधा प्रभाव आपके दैनिक जीवन पर पड़ता दिख रहा है.
पढ़ें आज का राशिफल
Astrology LIVE: मीन राशि का करियर
कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी. अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें और सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर काम करें. आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
2 June Rashifal LIVE: मीन राशि का राशिफल
आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा. अपनी शांति बनाए रखें और नए अवसरों का स्वागत करें. परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा.
Aquarius horoscope 2 June 2026: (कुंभ राशि) पारिवारिक और व्यक्तिगत उपाय
सामाजिक संपर्कों और मित्रों का सहयोग आपके कार्यों को सरल बनाएगा, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे. अपनी खुशहाली को बढ़ाने के लिए आज पौधारोपण करें और उन्हें नियमित जल दें. साथ ही, पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करना अत्यंत शुभ रहेगा. आज के लिए आपका शुभ रंग नीला, बैंगनी और काला है.
2 June Rashifal LIVE: (कुंभ राशि) करियर और आर्थिक दृष्टिकोण
आज चंद्रमा आपके लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं, जो करियर और धन के मामलों में शुभ परिणाम लेकर आए हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार करने वाले जातकों के लिए नेटवर्क बढ़ाने का यह अनुकूल समय है, जहां पुराने संपर्कों से लाभ होने के प्रबल योग हैं. आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बस दिखावे के अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.
Daily Horoscope: (मकर राशि) पारिवारिक जीवन और उपाय
- पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण अपनों से संवाद में कमी आ सकती है, लेकिन सकारात्मक सोच से स्थितियां बेहतर हो जाएंगी.
- मानसिक शांति के लिए पर्याप्त आराम करें और तनाव लेने से बचें.
- आज गरीबों को भोजन व वस्त्र दान करें और शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें.
- शांति और शुभता के लिए 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.
- शुभ रंग के रूप में आज काला, ग्रे और गहरा नीला पहनना आपके लिए लाभकारी होगा.
Aaj Ka Rashifal: (मकर राशि) करियर और आर्थिक दृष्टिकोण
आज चंद्रमा के द्वादश भाव में गोचर के कारण दिन थोड़ा व्यस्त और चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कार्यस्थल पर बढ़ती जिम्मेदारियों के चलते अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी, इसलिए धैर्य बनाए रखें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी नए व्यापारिक सौदे या दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें. पुराने निवेशों से लाभ की उम्मीद बनी हुई है, बस धन प्रबंधन में सावधानी बरतें.
Sagittarius horoscope 2 June 2026: (धनु राशि) पारिवारिक जीवन और उपाय
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी समय काफी अनुकूल रहेगा. अपनी ऊर्जा को बनाए रखने के लिए आज 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें और चने की दाल या पीले वस्त्र का दान करें. आज के लिए आपका शुभ रंग पीला, नारंगी और हल्का बैंगनी है.
Sagittarius horoscope 2 June 2026: (धनु राशि) पारिवारिक जीवन और उपाय
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी समय काफी अनुकूल रहेगा. अपनी ऊर्जा को बनाए रखने के लिए आज 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें और चने की दाल या पीले वस्त्र का दान करें. आज के लिए आपका शुभ रंग पीला, नारंगी और हल्का बैंगनी है.
Aaj ka Rashifal 2 june 2026: (धनु राशि) करियर और आर्थिक क्षेत्र
आज चंद्रमा के आपकी ही राशि में गोचर करने से दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और सकारात्मक रहेगा. आत्मविश्वास और उत्साह के साथ कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को विशेष महत्व मिलेगा, जिससे रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और व्यापारियों को नए लाभप्रद अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बस किसी भी निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लेना हितकर रहेगा.
Vrishchik Rashi: (वृश्चिक राशि) पारिवारिक और व्यक्तिगत उपाय
- परिवार में छोटी-मोटी बातों पर मतभेद संभव है, अतः वाणी पर संयम रखें और धैर्य से काम लें.
- जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक राहत देगा.
- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अधिक तनाव से बचें.
- आज हनुमान जी को सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करें. ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का जाप करें.
- शुभ रंग मैरून, डार्क रेड और काला है.
Scorpio horoscope 2 June 2026: (वृश्चिक राशि) आर्थिक सतर्कता और वाणी पर संयम का दिन
आज चंद्रमा का गोचर आपके आर्थिक मामलों में मिश्रित प्रभाव ला सकता है. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए जल्दबाजी से बचें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और व्यापारिक लेन-देन या दस्तावेजों को संभालकर रखें. हालांकि, पुराने धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, पर बजट का संतुलन बनाना जरूरी होगा.
2 june 2026 rashifal : (तुला राशि) स्वास्थ्य और दैनिक उपाय
मानसिक रूप से आज आप बेहद सक्रिय रहेंगे, जिससे निर्णय लेने की क्षमता में निखार आएगा. भागदौड़ के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ऊर्जा बनाए रखने के लिए सफेद, हल्का नीला या गुलाबी रंग का उपयोग करें. आज 'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करना आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायी होगा.
Aaj ka rashifal: (तुला राशि) संबंध और व्यक्तिगत विकास
पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा और मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. दिन की ऊर्जा आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाने में सहायक होगी और किसी सुखद छोटी यात्रा का अवसर भी मिल सकता है. प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है और विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शिक्षा में श्रेष्ठ परिणाम लेकर आएगा.
Astrology LIVE: (तुला राशि) पराक्रम भाव में चंद्रमा का उदय
आज चंद्रमा आपके पराक्रम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके साहस और कार्यकुशलता को नई ऊंचाई देंगे. करियर के क्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी और अटके हुए काम गति पकड़ेंगे, जबकि व्यापार में नए संपर्क लाभ के रास्ते खोलेंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी और रुके हुए धन की प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं.
2 June Rashifal LIVE: तुला राशि का राशिफल
तुला राशि का भविष्यफल: आज का दिन आपके लिए संतुलन और उन्नति का मिला-जुला प्रभाव लेकर आया है. करियर के क्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी और आर्थिक रूप से आप स्वयं को अधिक स्थिर महसूस करेंगे. सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी, जिससे भविष्य में नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं. अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें, आज की गई मेहनत आने वाले समय में बेहतरीन परिणाम देगी.
2 june 2026 rashifal in hindi (कन्या राशि) स्वास्थ्य और उपाय
- स्वास्थ्य की दृष्टि से थकान, मानसिक तनाव या सिरदर्द की समस्या हो सकती है. अपनी दिनचर्या संतुलित रखें और पर्याप्त आराम करें.
- विशेष उपाय: भगवान श्री हरि विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें. हरे मूंग या हरी सब्जियों का दान करें.
- शुभ रंग: हरा और हल्का नीला.
Aaj ka Rashifal 2 june 2026 (कन्या राशि) परिवार और प्रेम
पारिवारिक जीवन में कुछ मामलों को लेकर हल्का तनाव उत्पन्न हो सकता है, विशेषकर घर या संपत्ति से जुड़े विषयों में. माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा. धैर्य और समझदारी से स्थिति संभाली जा सकती है. दिन के दूसरे भाग में मानसिक शांति मिलने लगेगी और कार्यों में सुधार दिखाई देगा. किसी पुराने काम के पूरे होने से राहत महसूस होगी. परिवार में भी माहौल धीरे-धीरे बेहतर होगा. विद्यार्थियों को ध्यान भटकने से बचना होगा.
Astrology LIVE: (कन्या राशि) करियर और व्यापार
दिन की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों की अपेक्षाएं बढ़ी हुई रहेंगी, लेकिन मेहनत से आप उन्हें पूरा कर पाएंगे. व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. किसी नए सौदे में जल्दबाजी न करें और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
Aaj 2 june 2026 ka rashifal: (कन्या राशि) आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में गोचर करेंगे. 2 जून को चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में गोचर करेंगे, जो करियर, जिम्मेदारियों और पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा. चंद्रमा आपके चौथे भाव में रहने से घरेलू मामलों, मानसिक शांति और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा.
Aaj 2 june 2026 ka rashifal: (सिंह राशि) स्वास्थ्य और उपाय
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है. अहंकार और जल्दबाजी से बचना मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होगा.
विशेष उपाय: सुबह उगते सूर्य को जल अर्पित करें और 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें. गुड़ और गेहूं का दान करें.
शुभ रंग: नारंगी और सुनहरा (गोल्डन).
Aaj ka Rashifal 2 june 2026: (सिंह राशि) परिवार और प्रेम
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और अविवाहित जातकों के लिए नए रिश्तों की शुरुआत के योग बन सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. दिन के मध्य और बाद के समय में भाग्य का सहयोग और मजबूत होगा.
Aaj ka rashifal: (सिंह राशि) करियर और व्यापार
दिन की शुरुआत ऊर्जा और उत्साह के साथ होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं को सराहना मिल सकती है और कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होने के संकेत हैं, जिससे रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है. किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन बड़े निर्णय लेते समय सोच-समझकर आगे बढ़ना जरूरी होगा.
2 June Rashifal LIVE: (सिंह राशि) आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे. यह स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्य, आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देती है. चंद्रमा आपके पंचम भाव में रहने से रचनात्मकता, प्रेम संबंध और शिक्षा से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बढ़ती है.
Astrology LIVE: (कर्क राशि) स्वास्थ्य और उपाय
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य नहीं कहा जा सकता. थकान, तनाव या पेट से संबंधित परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए दिनचर्या संतुलित रखें. मानसिक रूप से थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है. स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखें और परेशानी होने पर चिकित्सक का परामर्श लें.
- विशेष उपाय: 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें. साथ ही, चावल और सफेद वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा.
- शुभ रंग: सफेद और हल्का नीला.
2 june 2026 rashifal in hindi: (कर्क राशि) परिवार और प्रेम
परिवार में सामान्य माहौल रहेगा, लेकिन किसी छोटी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है. धैर्य और समझदारी से रिश्तों को संभालना जरूरी होगा. विद्यार्थियों के लिए समय मेहनत करने वाला रहेगा, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे अच्छे मिलेंगे. धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी.
Aaj 2 june 2026 ka rashifal: (कर्क राशि) करियर और व्यापार
नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन मेहनत का परिणाम भी मिलने के संकेत हैं. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक होगा. व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. किसी नए सौदे या निवेश में जल्दबाजी से बचें. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. दिन के दूसरे भाग में भाग्य का सहयोग मिलने लगेगा. किसी पुराने प्रयास का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.
Aaj ka Rashifal 2 june 2026: (कर्क राशि) आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी राशि से षष्ठ भाव में गोचर करेंगे. कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं, लेकिन सही दृष्टिकोण से आप उन्हें अवसर में बदल सकते हैं. दिन की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है.
Aaj ka rashifal: (मिथुन राशि) स्वास्थ्य और उपाय
स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है. इसलिए आराम और ध्यान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
विशेष उपाय: भगवान श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें और 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.
शुभ रंग: हरा और हल्का ग्रे.
2 June Rashifal LIVE: (मिथुन राशि) परिवार और प्रेम
- जीवनसाथी या साझेदार के साथ विचारों में अंतर दिखाई दे सकता है. इसलिए वाणी और व्यवहार में संयम रखना जरूरी होगा. छोटी बातों को बड़ा न बनने दें. परिवार में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी. किसी सदस्य की बात को लेकर मन थोड़ा विचलित हो सकता है. दिन के दूसरे भाग में परिस्थितियां धीरे-धीरे बेहतर होंगी और संबंधों में सुधार दिखाई देगा.
- जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन को राहत मिलेगी और अधूरे कार्य पूरे होने के संकेत मिलेंगे.
- विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए आज अधिक प्रयास करना पड़ सकता है.
2 june 2026 rashifal in hindi: (मिथुन राशि) करियर और व्यापार
दिन की शुरुआत में किसी न किसी प्रकार की मानसिक उलझन या असमंजस की स्थिति बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा. किसी सहकर्मी के साथ गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, जिसे धैर्य से सुलझाया जा सकता है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए साझेदारी से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी होगी. लेकिन सही निर्णय लेने पर लाभ भी संभव है. आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा. अनावश्यक खर्चों से बचना लाभकारी होगा. किसी पुराने लेन-देन को लेकर चर्चा हो सकती है.
2 June Rashifal LIVE: (मिथुन राशि) आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेंगे. जिससे दांपत्य जीवन, व्यापारिक साझेदारी और सामाजिक संपर्कों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा. दिन का प्रभाव मिश्रित, लेकिन समझदारी से काम लेने पर लाभ देने वाला रहेगा.
2 June Rashifal LIVE: (वृषभ राशि) स्वास्थ्य और उपाय
- स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा. लेकिन भागदौड़ की वजह से मानसिक तनाव या थकान महसूस हो सकती है. अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें और पर्याप्त आराम करें.
- विशेष उपाय: आज भगवान शिव को कच्चा दूध और जल अर्पित करना शुभ रहेगा. इसके साथ ही 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें.
- शुभ रंग: सफेद और हल्का हरा.
2 June Rashifal LIVE: (वृषभ राशि) परिवार और प्रेम
पारिवारिक जीवन में कुछ संवेदनशील स्थितियां सामने आ सकती हैं. इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखना अत्यंत आवश्यक है. किसी पुराने मुद्दे को लेकर अनबन हो सकती है. लेकिन अगर आप धैर्य से काम लेंगे, तो स्थितियां आसानी से संभल जाएंगी. घर की व्यवस्था या माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता हो सकती है. हालांकि, शाम होते-होते परिस्थितियों में सुधार महसूस होगा और आपको मानसिक शांति मिलेगी.
- पुराने मित्र या संबंधी से संपर्क होना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है.
- प्रेम और दांपत्य जीवन में समझदारी बनाए रखने से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.
- विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आज सामान्य से थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है.
2 June Rashifal LIVE: (वृषभ राशि) करियर और व्यापार
आज किसी भी प्रकार के जोखिम भरे कार्यों या बड़े निवेश से बचना ही आपके लिए उचित रहेगा. कार्यक्षेत्र में अचानक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. जिससे आप काफी व्यस्त रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास और मेहनत की जरूरत होगी. व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन मिश्रित रहने वाला है. नए सौदों में जल्दबाजी न करें और कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें. आर्थिक मामलों में स्थिरता तो बनी रहेगी. लेकिन बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है.
2 June Rashifal LIVE: (वृषभ राशि) आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे. अष्टम भाव में चंद्रमा के प्रभाव के कारण आज के दिन आपको कुछ मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी. दिन की शुरुआत थोड़ी सावधानी के साथ करें. कुल मिलाकर यह दिन आपको संतुलित परिणाम देने वाला रहेगा.
2 June Rashifal LIVE: (मेष राशि) स्वास्थ्य और उपाय
- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम की अधिकता के कारण थोड़ी थकान महसूस हो सकती है.
- मानसिक रूप से आप काफी सक्रिय और स्पष्ट निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे.
- विशेष उपाय: सुबह स्नान के बाद भगवान हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। साथ ही, 'ॐ भौमाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप
2 June Rashifal LIVE: (मेष राशि) परिवार और प्रेम
- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है.
- धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगी.
- विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं.
- जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी.
2 June Rashifal LIVE: (मेष राशि) करियर और व्यापार
- कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं को वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी.
- आपको कोई नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है, जो करियर में लाभदायक होगी.
- व्यापारियों के लिए नए संपर्क बनाने और विस्तार करने का अनुकूल अवसर है.
- पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है, बस अनावश्यक खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें.
2 June Rashifal LIVE: (मेष राशि) आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी राशि से भाग्य भाव में गोचर करेंगे, जिससे भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी. दिन की शुरुआत भरपूर ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ होगी, जो आपको दिन भर सकारात्मक बनाए रखेगी. लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा करने का यह सबसे सही समय है.
Astrology LIVE: पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व
इस मास में किए गए दान-पुण्य का फल अत्यंत शुभ माना जाता है. आज के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और भगवान श्री हरि विष्णु की कथा का श्रवण करें. साथ ही, अधिक मास में मालपुआ का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है.
Astrology LIVE: आज के अशुभ समय से रहें सावधान
इन समय अवधियों में कोई भी नया या शुभ कार्य करने से बचने का प्रयास करें:-
- राहुकाल: शाम 3:47 से 5:31 तक.
- यमगण्ड: सुबह 8:51 से 10:35 तक.
- गुलिक काल: दोपहर 12:19 से 2:03 तक.
- दुर्मुहूर्त: सुबह 8:10 से 9:05 तक.
- वर्ज्य समय: शाम 8:18 से 10:06 तक एवं रात 11:18 से 11:59 तक.
Astrology LIVE: शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ समय
महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत के लिए आप इन शुभ मुहूर्तों का चयन कर सकते हैं:-
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:02 से 4:43 तक.
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:52 से 12:47 तक.
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:38 से 3:33 तक.
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:14 से 7:34 तक.
- अमृत काल: दोपहर 2:55 से 4:43 तक.
- निशिता मुहूर्त: रात 11:59 से 12:39 तक.
Astrology LIVE: तिथि, नक्षत्र और योग
- तिथि: द्वितीया तिथि शाम 7:01 बजे तक, उसके बाद तृतीया.
- नक्षत्र: मूल नक्षत्र रात 10:06 बजे तक, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा.
- योग: साध्य योग सुबह 7:16 बजे तक.
- करण: तैतिल करण सुबह 5:49 बजे तक.
Astrology LIVE: सूर्य और चंद्र का समय
- सूर्योदय: सुबह 5:23 बजे.
- सूर्यास्त: शाम 7:15 बजे.
- चंद्रोदय: रात 9:19 बजे.
- चंद्रास्त: सुबह 6:26 बजे (3 जून).