विज्ञापन

मूलांक 4: राहु का 'डबल डोज' बिगाड़ सकता है खेल, आज संभलकर चलें वरना लग सकती है तगड़ी चपत!

आज का कैलेंडर आपके लिए थोड़ी 'टेढ़ी खीर' साबित हो सकता है. वजह साफ है...आज आपका अपना अंक भी 4 है और दिन का मूलांक भी 4. राहु की ये जुगलबंदी आपके काम में रोड़े अटकाने और दिमाग का दही करने के लिए तैयार बैठी है. क्या आप इस चक्रव्यूह से निकल पाएंगे? चलिए जानते हैं आज के सितारों का हाल.

मूलांक 4: राहु का 'डबल डोज' बिगाड़ सकता है खेल, आज संभलकर चलें वरना लग सकती है तगड़ी चपत!
Mulank 4: मूलांक 4 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 17 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 4 Ank Jyotish 17 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. अंक 4 राहु देव के अंतर्गत आता है और आज के दिन का अंक 4 राहु मिलकर व्यक्ति को आज दिक्कत और परेशानियों से भरा दिन दे सकते हैं. आज के दिन मूलांक 4 के जातक भ्रम और रुकावट का सामना करके आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. आज इन्हे विवाद से बचना होगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 4 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 17 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 4 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : आज दिनभर आपके कामों में लोग रोड़े अटकाने का प्रयास करेंगे. ऑफिस में आपसी विवाद और मतभेद की वजह से कार्य में व्यवधान उत्पन्न होने की आशंका है. आज आपको बहुत गंभीरता और धैर्य से अपने कार्य निकालने होंगे, तभी आपको अंत में सफलता प्राप्त होगी.

फाइनेंस : आज दिनभर आपको आर्थिक मामलों में लेनदेन करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है. किसी मित्र अथवा रिश्तेदार या किसी के भी कहने पर किसी योजना में पैसे ना लगावे अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ेगा. निवेश के लिए दिन बिल्कुल ठीक नहीं है. बचत पर ध्यान दें, खर्च आपके दरवाजे पर दस्तक दे रहा है.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : शारीरिक थकान और मानसिक तनाव के बीच आपकी वैवाहिक जीवन में विवाद हो सकता है. किसी छोटी बात को पकड़ कर ना बैठे. जीवनसाथी की भावनाओं को सम्मान दें और धैर्य को धारण करें. लवमेट्स को आपस में किसी भी तरह की वहस से बचना होगा.

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : नीला.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com