Aaj Ka Panchang 9 June 2026: भारतीय वैदिक परंपरा में पंचांग की काफी मान्यता है. यह हमें बताता है कि दिन कैसा रहेगा, कौन सा समय शुभ है और किस समय हमें सावधानी बरतनी चाहिए. पंचाग के अनुसार, 9 जून 2026 धार्मिक और ज्योतिषीय बदलाव लेकर आएगा. कृष्ण पक्ष नवमी से शुरू होकर रात के बाद दशमी में बदल जाएगा. चंद्रमा मीन राशि में पूरे दिन रहेगा, यह समय शांत रहने, सोच-समझकर काम करने और जल्दबाजी से बचने का संकेत है.
दशमी तिथि, नक्षत्र और योग का संयोग
9 जून को कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह से प्रारंभ होकर रात 2:35 बजे तक प्रभावी रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी. नवमी तिथि को शक्ति और साधना से जुड़ा माना जाता है, जबकि दशमी नए कार्यों के शुभारंभ और आगे बढ़ने का संकेत देती है. नक्षत्र की बात करें तो सुबह 9:39 बजे तक पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र प्रारंभ होगा. यह नक्षत्र शांत स्वभाव और गहन चिंतन से जुड़ा माना जाता है, इसलिए यह दिन सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए अनुकूल माना जाता है.
दिन के प्रमुख शुभ मुहूर्त
इस दिन सुबह 8:18 बजे तक प्रीति योग रहेगा, जिसके बाद आयुष्मान योग शुरू होगा. आयुष्मान योग को शुभ तथा स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है. वहीं करणों में पहले तैतिल, फिर गर और उसके बाद वणिज करण रहेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ये करण कार्यों की गति और उनके परिणामों को प्रभावित करते हैं.
राहुकाल सहित अशुभ समय
9 जून को कुछ समय ऐसे भी हैं, जिनमें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. राहुकाल दोपहर 3:46 बजे से शाम 5:27 बजे तक रहेगा. इस दौरान कोई नया या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करना शुभ नहीं माना जाता. इसके अलावा यमगंड और कुलिक काल में भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.
शुभ कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा दिन
वहीं दिन में कुछ शुभ मुहूर्त भी रहेंगे. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 बजे से 12:52 बजे तक रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है. इस समय किए गए कार्यों के सफल होने की मान्यता है. इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त भी ध्यान, साधना और पूजा-पाठ के लिए उपयुक्त माना जाता है.
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय सुबह 5:44 बजे और सूर्यास्त शाम 7:07 बजे होगा. चंद्रमा रात 12:51 बजे उदय होगा और दोपहर 1:13 बजे अस्त होगा. इस दिन सूर्य वृषभ राशि में रहेगा, जबकि चंद्रमा पूरे दिन मीन राशि में स्थित रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं