Numerology Number 9 Prediction: किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज के दिन आपको जोश और अतिरिक्त ऊर्जा के साथ काम करने की तीव्र इच्छा रहेगी. भावुकता और गुस्से को हावी नहीं होने देना है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए आज शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर
आज के दिन ऑफिस में आपको अवसर को पहचान कर क्विक एक्शन लेने होंगे. पुराने पेंडिंग कामों को आज खत्म करना होगा. आज कामों को आपको बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी के साथ कर रहा होगा. किसी भी फील्ड में आपके कंपीटीटर्स आपके सामने टिक नहीं पाएंगे. गुस्सा या विवाद की स्थिति में निर्णय लेने से बचना होगा. व्यापार में आज ग्रोथ की उम्मीद है. नए क्लाइंट्स बढ़ सकते हैं.
फाइनेंस
आज व्यवसाय में आपको अचानक लाभ होगा. अचानक से धन वृद्धि आपको प्रफुल्लित कर देगी. आपके अंदर रिस्क लेने का जज्बा आपको नुकसान दे सकता है. रिस्क लेने से बचें. खर्चे पर आपको कंट्रोल करना होगा. अगर इन्वेस्टमेंट रिस्की होता तो ज्यादा संभावनाएं हानि की है. वित्तीय स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है.
लव लाइफ
आज आपकी दिनचर्या में इमोशंस हावी रहेंगे. आपका किसी खास व्यक्ति के प्रति अट्रैक्शन बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी. छोटी मोटी बातों पर विवाद करना संबंधों को खराब करेगा. आपका एटीट्यूड दिखाने से रिश्ते बिगड़ जाएंगे. अपनी ऊर्जा को संतुलित रखना होगा. ब्लड प्रेशर, चोट आदि लग सकती है.
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं