विज्ञापन

Mulank 8: प्रॉपर्टी में निवेश से मिलेगा लाभ, ऑफिस में बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, पढ़ें मूलांक 8 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 8: आज आपके अनुशासन और प्रयासों से आपको भविष्य में बड़े लाभ की प्राप्ति होगी. आपकी आर्थिक स्थिति स्थाई तौर पर मजबूत होगी. खर्चो पर कंट्रोल करना होगा. पढ़ें मूलांक 8 का राशिफल...

Mulank 8: प्रॉपर्टी में निवेश से मिलेगा लाभ, ऑफिस में बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, पढ़ें मूलांक 8 का राशिफल
मूलांक 8 का राशिफल

Numerology Number 8 Prediction: किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज के दिन आपको आलस को त्याग कर लगातार प्रयास करने होंगे. पूर्व में किए गए प्रयासों का परिणाम भी प्राप्त होगा. आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी. आज के दिन आपको शांत दिमाग और गंभीर सोच के साथ अनुशासन में रहकर कार्य करना पड़ेगा. अगर आज के दिन की ऊर्जा का सही इस्तेमाल हुआ तो बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज आपके अनुशासन और प्रयासों से आपको भविष्य में बड़े लाभ की प्राप्ति होगी. आज आपको अपने सभी लंबित कार्यों को समाप्त करना होगा. ऑफिस में सीनियर अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें. जिससे आपकी प्लानिंग और स्ट्रेटजी और बेहतर हो सके. ऑफिस में किसी भी तरह के फ्रस्ट्रेशन को हावी न होने दें. शॉर्टकट से परिणाम पाने का प्रयास असफल रह सकता है. आज के दिन की प्रगति धीमी एवं स्थाई होगी. किसी भी तरह की नकारात्मकता को अपने कार्य से दूर रखें.

फाइनेंस

आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थाई तौर पर मजबूत होगी. खर्चो पर कंट्रोल करना होगा, तथा साथ ही भविष्य के लिए प्लानिंग आवश्यक है. लॉन्ग टर्म में, प्रॉपर्टी, शेयर आदि में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. किसी भी प्रकार के अनावश्यक खर्चे से आपको बचना होगा. आज आपको जल्दबाजी की जगह धैर्य धारण करना होगा.

लव लाइफ

आज आपके रिश्तों में पार्टनर के साथ गंभीरता दिखेगी. फ्यूचर प्लानिंग के लिए आप लोग आगे बढ़ सकते हैं. एक दूसरे के साथ कम्युनिकेशन मजबूत होगा. आपकी गंभीर सोच आपके संबंधों को और मजबूत बनाएगी. एक दूसरे के साथ अपनी फीलिंग्स जरूर शेयर करें. कार्य में व्यस्तता की वजह से संबंधों में दूरी न बढ़ने दें. पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने जीवनसाथी की केयर करें. आज आपको शारीरिक थकान और बैक पेन की समस्या हो सकती है.

शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com