Numerology Number 6 Prediction: किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है.आज के दिन की ऊर्जा आपको लग्जरियस की तरफ आकर्षित करेगी. साथ ही आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे. आज आप लोगों के साथ जुड़ने का प्रयास करेंगे. आज का दिन आपके लिए कंफर्ट जोन में रहने का है. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर
फैशन इंडस्ट्री, ब्यूटी, मीडिया जगत से संबंध रखने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. आज क्लाइंट्स के साथ बातचीत करने में आपको सफलता मिलेगी. आज आपको अपने व्यवसाय का प्रमोशन करने के लिए एक बेहतर प्लान और स्ट्रेटजी तैयार करनी चाहिए. हॉस्पिटैलिटी से जुड़े लोगों को आज बेहतर ग्रोथ मिलेगी. काम में आलस आपकी प्रगति में बाधक होगा. थोड़े से प्रयास से ही आज आपको बहुत से कामों में कामयाबी मिल जाएगी. पब्लिक डीलिंग में आपका आकर्षण बेहद शानदार रहेगा.
फाइनेंस
आज के दिन व्यवसाय में बड़ा धन लाभ का योग बन रहा है. आप अपने कंफर्ट के ऊपर या घर में लग्जरियस के ऊपर आपका बड़ा खर्च हो सकता है. यदि आप किसी के साथ साझेदारी में कोई व्यवसाय कर रहे हो तो उसमें आपको लाभ होगा. किसी भी तरह की फिजूल खर्ची से आपको बचना होगा. इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बेहद शानदार है. बहुत ज्यादा रिस्की इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए.
लव लाइफ
दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. सीरियस बातचीत से संबंधों में मजबूती आएगी. पार्टनर के साथ आज काफी रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा. आज किसी आकर्षक व्यक्तित्व के साथ आपके संबंध स्थापित हो सकते हैं. किसी भी व्यक्ति के साथ ज्यादा लगाओ और उसकी केयर करना आपके लिए थोड़ा हर्ट कर सकता है. आज आपका मूड काफी खुशनुमा रहेगा. समाज के साथ जुड़ने का मन होगा. आज आपको खुद की केयर करना चाहिए.
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : समुद्री नीला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं