विज्ञापन

Mulank 5 Rashifal: आज जीवन के हर हिस्से में कामयाबी हासिल होगी, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत!

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 5: आज के दिन का अंक है 5 है. जो मूलांक 5 के लिए बुध की डबल ऊर्जा को संकलित करके आपका दिन प्रभावित करेगा.

Mulank 5 Rashifal: आज जीवन के हर हिस्से में कामयाबी हासिल होगी, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत!
मूलांक 5 का राशिफल

Numerology Number 5 Prediction: किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज आपका दिमाग इतना फास्ट होगा कि एक साथ कई व्यवसाय या अपॉर्चुनिटी को पूरा करने में लगेंगे. आज आप अपनी सोच के अनुसार अपनी कम्युनिकेशन पावर का इस्तेमाल करके लोगों को आसानी से इनफ्लुएंस कर सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर : आज का दिन मार्केटिंग, शेयर बाजार, मीडिया आदि से जुड़े लोगों को बड़ा लाभदायक रहने वाला है. आपके पुराने संबंधों से आज आपको बड़ा लाभदायक अवसर प्राप्त होगा. कार्य के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है. आज कुछ नए लोगों से आपके संबंध बनेंगे. किसी भी प्रकार का कमिटमेंट करते समय एक बार आवश्यक सोच लें. किसी बड़े प्रोजेक्ट की मीटिंग में आज आपको सफलता हासिल होगी.

फाइनेंस: आज आपके पास धन आने का योग बहुत शानदार है. एक से अधिक सोतों से आज आपको धन की प्राप्ति होगी. शेयर बाजार में शॉर्ट टर्म से प्रॉफिट हो सकता है. आज आपके पास जितना अधिक धन आएगा उसके हिसाब से आपके खर्च बढ़ जाएंगे. आज अपने दिमाग का इस्तेमाल करके धन कमाने का प्रयास करें. फिजूल खर्ची को कम करने का प्रयास करें.

लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज रिश्तो में एक दूसरे के साथ हंसी मजाक और एक्साइटमेंट बढ़ेगा. आप लोगों के बीच कम्युनिकेशन और बेहतर होगा. पार्टनर के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें और उसे स्पेस दें. एक साथ कई अट्रैक्शन संभव है. नॉर्मली आज आपका लोगों से मिलने का मन करेगा. आपका ध्यान बार-बार भंग होगा. सोच समझकर कमिटमेंट करना होगा. ओवर कॉन्फिडेंस में आकर रिश्तो में रिस्क ना ले.नए रिश्ते स्थायित्व से भरे नहीं होंगे.

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : नीला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com