विज्ञापन

Mulank 5: बिजनेस करने वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा, नेटवर्किंग सेक्टर में मिलेगी सफलता, पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 5: धन के मामलों में आज का दिन अच्छी आर्थिक प्रगति देने वाला है. आज एक से अधिक स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है. पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल...

Mulank 5: बिजनेस करने वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा, नेटवर्किंग सेक्टर में मिलेगी सफलता, पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल
मूलांक 5 का राशिफल

Numerology Number 5 Prediction: किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज का दिन मूलांक 5 के जातकों के लिए अपने ज्ञान को अपने कार्य में प्रयोग करने का दिन है. आज आपके कम्युनिकेशन और दिमाग से लोग प्रभावित होकर आपको लाभ देंगे..आईए जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल आपके करियर के लिए बहुत बेहतर परिणाम देने वाली है. आपकी बातों से प्रभावित होकर नई डील मिल सकती है. बिजनेस में नई क्लाइंट्स आपके साथ जुड़ेंगे. ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक सिद्ध होगा. आज आपके ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. नेटवर्किंग सेक्टर में आज सफलता के योग हैं.

फाइनेंस

धन के मामलों में आज का दिन अच्छी आर्थिक प्रगति देने वाला है. आज एक से अधिक स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है. ट्रेडिंग में इंटरेस्टेड लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. आज धन लाभ के कई मौके प्राप्त हो सकते हैं. ज्यादा लालच से दूर रहना है एवं मौके का लाभ लेने के लिए एकदम तत्पर रहना होगा.

लव लाइफ

आज लोगों के बीच आपका आकर्षण काफी ज्यादा रहेगा. बहुत से नए लोग आज आपसे जुड़ेंगे. सिंगल जातकों के लिए नए रोमांटिक पार्टनर मिल सकते है. जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें. आपके रिश्ते और मजबूत होंगे. बातचीत करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें इससे आपको रिश्तो में मजबूती मिलेगी. आज प्रेम संबंधों में आपको आनंद की प्राप्ति होगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com