Numerology Number 1 Prediction: जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज के दिन आपका दिमाग काफी तेज रहेगा. आपके अंदर लोगों से बात करने की अद्भुत क्षमता होगी. आज आप काफी स्मार्ट और लीडर की तरह व्यवहार करेंगे. आज आपको अपने कार्य के प्रति गंभीर रहना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर : आज ऑफिस में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट अथवा डील में लीड करने का मौका मिलेगा. आपका आईडिया और कम्युनिकेशन स्किल लोगों को काफी प्रभावित करेंगे. क्लाइंट्स के साथ डीलिंग में आज आप काफी आत्मविश्वास के साथ बात करके डील फाइनल करेंगे. आज आपको कुछ मामलों में क्विक डिसीजन लेने होंगे. लेकिन सोच समझ कर आगे बढ़ना होगा. बिना सोचे फैसला लेने में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
फाइनेंस: आज आपके मन में इन्वेस्टमेंट को लेकर तरह-तरह के आईडिया आएंगे. ऑनलाइन योजनाएं, शेयर बाजार में सोच समझकर निवेश करें अन्यथा जोखिम बढ़ सकता है. आज आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे, लेकिन आपके ऊपर अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है. आज आपको बचत योजनाओं पर कार्य करने की आवश्यकता है. काफी टाइम से कोई रुका हुआ पेमेंट आज रिलीज होकर आपको मिल सकता है.
लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके पार्टनर के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है. आपको विशेष ध्यान रखना होगा कि बातचीत में मिसअंडरस्टैंडिंग ना हो. रिलेशनशिप में एटीट्यूड आपके रिश्ते को खराब कर सकता है. सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. आज आपको रिश्तों में बातचीत करते समय थोड़ा संयम वरतना होगा. आज आपका दिमाग काफी तेज चलेगा लेकिन ओवरथिंकिंग से आपको बचना होगा. आज आपको नींद और एंजायटी की समस्या हो सकती है.
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं