विज्ञापन

मूलांक 3 राशिफल: मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, इनकम के खुलेंगे नए श्रोत! 

आज के दिन का अंक 6 है, जो शुक्र और बृहस्पति की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज आपका ज्ञान, आकर्षण, क्रिएटिविटी मिलकर आपके लिए ग्रोथ के रास्ते तैयार करेंगे. आईए जानते हैं कि मूलांक 3 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा. 

मूलांक 3 राशिफल: मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, इनकम के खुलेंगे नए श्रोत! 
Numerology Prediction 9 may 2026: मूलांक 3 राशिफल

Numerology Prediction 4 may 2026 for mulank 3: जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है. आज के दिन आप एक अच्छे गुरु की भूमिका में नजर आएंगे. आपका ज्ञान लोगों को बेहतर गाइड करेगा. आपके अंदर आज खुद सीखने की इच्छा होगी. आपकी पर्सनालिटी काफी चार्मिंग होगी. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career/करियर: टीचिंग के प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार होगा. आप एक अच्छे शिक्षक, काउंसलर के रूप में विकसित होंगे. आपकी कम्युनिकेशन स्किल से प्रभावित होकर लोग आपकी बात मानेंगे. ऑफिस में उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा और जिम्मेदारियां मिलेगी. हालांकि, ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो, एटीट्यूड से आपके ज्ञान का पतन होगा. सबको साथ लेकर चलने का विश्वास आपको नेतृत्व में कामयाबी देगा. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आज आपको कामयाबी मिल सकती है.

Finance/फाइनेंस: आज आपकी इनकम स्टेबल रहेगी. कई स्रोतों से आज आपको धन की प्राप्ति होगी. घर के अंदर आवश्यक लग्जरी पर आपका खर्च अधिक हो सकता है. बजट को संतुलित रखें. आय और व्यय का संतुलन बनाना आज एक बड़ी चुनौती रहेगी. शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट में आपको आज लाभ की प्राप्ति होगी. बहुत ज्यादा रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचें.

Love and Personal Life/लव एवं व्यक्तिगत जीवन: आज समाज में आपका आकर्षण बुलंदियों पर रहेगा. प्रेम संबंधों में समझ और मजबूतियां आएंगी. पार्टनर के ऊपर जरूरत से ज्यादा कंट्रोल उसे इरिटेट कर सकता है. जीवनसाथी को थोड़ा समय दें और उसकी बातों को ध्यान से सुनें. आज आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ बढ़ सकता है. किसी धर्म स्थान अथवा नेचर में घूमने जाने का प्लान बन सकता है. समाज में मान, सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com